विषय

#UP News

उत्तर प्रदेश : भरथना में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत
देश

उत्तर प्रदेश : भरथना में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत

राहगीरों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल एक बाइक सवार को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

19 September 2026 · 2 minNews Desk
उत्तर प्रदेश: महिला थाने की काउंसलिंग ने बचाया परिवार, पति-पत्नी ने भुलाए गिले-शिकवे और फिर साथ रहने पर बनी सहमति
देश

उत्तर प्रदेश: महिला थाने की काउंसलिंग ने बचाया परिवार, पति-पत्नी ने भुलाए गिले-शिकवे और फिर साथ रहने पर बनी सहमति

मामला सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव का है। मंगलवार 15 सितंबर को मीरा मौर्या ने अपने पति शिवशंकर मौर्या के खिलाफ महिला थाना जौनपुर में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्यामा तिवारी ने दूसरे पक्ष को नोटिस देकर थाने बुलाया।

15 September 2026 · 1 minNews Desk
उत्तर प्रदेश: फतेहपुर में महिला ठेकेदार से 25 लाख की कथित रंगदारी मांगने का आरोप, भाजपा नेताओं समेत 12 पर FIR
देश

उत्तर प्रदेश: फतेहपुर में महिला ठेकेदार से 25 लाख की कथित रंगदारी मांगने का आरोप, भाजपा नेताओं समेत 12 पर FIR

मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों तक पहुंचने के बाद एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज की। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5), 191(2), 126(2), 352, 351(2) और 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

14 September 2026 · 1 minNews Desk
उत्तर प्रदेश : नाबालिग को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले दो दोषियों को 10-10 साल की सजा
देश

उत्तर प्रदेश : नाबालिग को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले दो दोषियों को 10-10 साल की सजा

परिजनों ने आरोप लगाया था कि उसे यह खौफनाक कदम उठाने के लिए उकसाया गया था।मामले की गंभीरता को देखते हुए कमासिन पुलिस ने तत्काल मु0अ0सं0 152/2021 धारा 305 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।तत्कालीन उपनिरीक्षक सुरेंद्र प्रताप ने मामले की विवेचना करते हुए साक्ष्य जुटाए और आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया।

14 September 2026 · 2 minNews Desk
उत्तरप्रदेश: सहारनपुर से बिहार तक नकली सिक्कों की सप्लाई! 70 करोड़ से ज्यादा के सिक्के बाजार में खपा चुके गिरोह का पर्दाफाश
देश

उत्तरप्रदेश: सहारनपुर से बिहार तक नकली सिक्कों की सप्लाई! 70 करोड़ से ज्यादा के सिक्के बाजार में खपा चुके गिरोह का पर्दाफाश

आरोपियों के कब्जे से 20 रुपये के 6,400 नकली सिक्के, यानी कुल 1 लाख 28 हजार रुपये के नकली सिक्के, 10 हजार रुपये नकद, आठ मोबाइल फोन, सिक्के बनाने की पांच लोहे की डाई, छह मशीनें, डाई पॉलिश करने की मशीन, घिसाई के पत्थर, हथौड़े, रेती, रिंच, पेचकश, प्लास, वर्नियर कैलिपर्स, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, ओवन, अधबने सिक्के, सात हिसाब-किताब रजिस्टर/पैड और चेकबुक बरामद की गई है।

13 September 2026 · 2 minNews Desk
उत्तर प्रदेश: बाराबंकी में खतरे के निशान से 48 सेंटीमीटर ऊपर पहुंची घाघरा, तराई के गांवों में घुसने लगा बाढ़ का पानी, खेत जलमग्न
देश

उत्तर प्रदेश: बाराबंकी में खतरे के निशान से 48 सेंटीमीटर ऊपर पहुंची घाघरा, तराई के गांवों में घुसने लगा बाढ़ का पानी, खेत जलमग्न

तराई क्षेत्र की दर्जनों ग्राम पंचायतों में बाढ़ का पानी पहुंचने लगा है। नाला और पुलिया के रास्ते पानी खेतों में पहुंचने से फसलें जलमग्न हो गई हैं। सूरतगंज विकासखंड के हेतमापुर, सुंदरनगर सहित कई ग्राम पंचायतों के खेतों और निचले इलाकों में पानी भर गया है। ग्रामीणों में बाढ़ को लेकर चिंता बढ़ गई है। नदी का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो आसपास के अन्य गांवों में भी पानी पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

8 September 2026 · 2 minNews Desk
उत्तर प्रदेश: बबली किन्नर के खिलाफ किन्नर समाज ने खोला मोर्चा, मेडिकल जांच और नशामुक्ति केंद्र भेजने की मांग
देश

उत्तर प्रदेश: बबली किन्नर के खिलाफ किन्नर समाज ने खोला मोर्चा, मेडिकल जांच और नशामुक्ति केंद्र भेजने की मांग

इस दौरान प्रेस कांफ्रेंस में कुछ वीडियो भी दिखाए गए, जिन्हें समाज के लोगों ने अपने आरोपों से जोड़ते हुए सामने रखा। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

7 September 2026 · 1 minNews Desk
उत्तरप्रदेश: शराब दुकान के सेल्समैन से हुई लूट का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल
देश

उत्तरप्रदेश: शराब दुकान के सेल्समैन से हुई लूट का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल

इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि असलहे के बल पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देते हुए सेल्समैन के पास मौजूद करीब 70 हजार रुपये लूट लिए गए थे।

7 September 2026 · 2 minNews Desk
Ghaziabad में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान और युवाओं को मिला करियर मार्गदर्शन
देश

Ghaziabad में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान और युवाओं को मिला करियर मार्गदर्शन

कार्यक्रम में प्रतिभाशाली एवं मेधावी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया तथा युवाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए उचित करियर मार्गदर्शन एवं काउंसलिंग प्रदान की गई।

7 September 2026 · 2 minNews Desk
उत्तर प्रदेश: चित्रकूट में मंदाकिनी का रौद्र रूप, 800+ परिवार बेघर; CM योगी ने बांटी राहत, दिए पक्के घर के पट्टे और चेक
देश

उत्तर प्रदेश: चित्रकूट में मंदाकिनी का रौद्र रूप, 800+ परिवार बेघर; CM योगी ने बांटी राहत, दिए पक्के घर के पट्टे और चेक

देवांगना एयरपोर्ट पर उतरते ही सीएम योगी ने हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया और फिर सीधे रामघाट पहुंचे। रामघाट पर जलभराव की स्थिति, स्थानीय दुकानों और प्राचीन मत्तगयेंद्रनाथ मंदिर परिसर का धरातलीय निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री का काफिला राष्ट्रीय रामायण मेला प्रांगण पहुंचा।

7 September 2026 · 2 minNews Desk
उत्तर प्रदेश: रागिनी के बाद ज्योति की बारी, गुहार सुनकर पहुंचे डीएम, बैटरी साइकिल पर सवार होकर पूरा करेगी टीचर बनने का सपना
देश

उत्तर प्रदेश: रागिनी के बाद ज्योति की बारी, गुहार सुनकर पहुंचे डीएम, बैटरी साइकिल पर सवार होकर पूरा करेगी टीचर बनने का सपना

बलिया तहसील सिकंदरपुर क्षेत्र के ग्राम महुलानपार की 19 वर्षीय दिव्यांग युवती कुमारी ज्योति के शिक्षक बनने के सपने को अब नई उम्मीद मिली है। दोनों पैरों से दिव्यांग ज्योति की पढ़ाई आठवीं कक्षा के बाद विद्यालय आने-जाने की सुविधा के अभाव में छूट गई थी।

6 September 2026 · 2 minNews Desk
उत्तर प्रदेश: कर्नलगंज झपटमारी कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, दो आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल
देश

उत्तर प्रदेश: कर्नलगंज झपटमारी कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, दो आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल

पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त 2026 को प्रयागराज निवासी राजकुमार शुक्ला अपनी कार से कर्नलगंज में एक वाहन देखने आए थे। कार खड़ी कर वह पैदल सकरौरा ग्रामीण की ओर जा रहे थे।

6 September 2026 · 2 minNews Desk
उत्तर प्रदेश: ओवरस्पीडिंग पर लगाम कसने के लिए दोपहिया इंटरसेप्टर वाहनों से यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, 89 वाहनों के चालान
देश

उत्तर प्रदेश: ओवरस्पीडिंग पर लगाम कसने के लिए दोपहिया इंटरसेप्टर वाहनों से यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, 89 वाहनों के चालान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी यातायात राजकुमार सिंह के निर्देशन तथा प्रभारी यातायात अजय कुमार सिंह यादव के नेतृत्व में यह अभियान जनपद के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर संचालित किया जा रहा है।

4 September 2026 · 1 minNews Desk
उत्तरप्रदेश: नाला बंद होने से निर्माणाधीन मंदिर हुआ जलमग्न, महंत समेत सैकड़ों ग्रामीण अनशन पर बैठे
देश

उत्तरप्रदेश: नाला बंद होने से निर्माणाधीन मंदिर हुआ जलमग्न, महंत समेत सैकड़ों ग्रामीण अनशन पर बैठे

मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। तहसीलदार राहुल सिंह ने स्थिति का जायजा लेने के बाद तत्काल जेसीबी बुलाकर वैकल्पिक जलनिकासी की व्यवस्था शुरू कराई। मंदिर परिसर में जमा पानी निकालने के लिए नाले की सफाई और पानी के निकास का रास्ता खोलने का काम शुरू कराया गया।

4 September 2026 · 2 minNews Desk
उत्तर प्रदेश: बाराबंकी में जलस्तर फिर बढ़ा, लाल निशान से 13 सेमी ऊपर तराई गांवों में बढ़ी बाढ़ की चिंता
देश

उत्तर प्रदेश: बाराबंकी में जलस्तर फिर बढ़ा, लाल निशान से 13 सेमी ऊपर तराई गांवों में बढ़ी बाढ़ की चिंता

नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर तराई क्षेत्र के ग्रामीणों में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण जहां नदी का जलस्तर बढ़ रहा है, वहीं तराई क्षेत्र के तालाब और खाली स्थान भी पानी से भर गए हैं। ऐसे में यदि नदी का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो आसपास के गांवों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो सकते हैं।

3 September 2026 · 2 minNews Desk
उत्तर प्रदेश: अमेठी में युवक ने नैया नाला पुल से लगाई छलांग, जामो-जगदीशपुर पुलिस के साथ एसडीआरएफ तलाश में जुटी
देश

उत्तर प्रदेश: अमेठी में युवक ने नैया नाला पुल से लगाई छलांग, जामो-जगदीशपुर पुलिस के साथ एसडीआरएफ तलाश में जुटी

मामला जामो और जगदीशपुर थाना क्षेत्र की सीमा से जुड़ा होने के कारण सूचना मिलते ही दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। टीम नाले में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

3 September 2026 · 1 minNews Desk
उत्तरप्रदेश: वायरल गर्ल रागिनी के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी यूपी सरकार, डीएम से बोली मासूम-थैंक्यू सर
देश

उत्तरप्रदेश: वायरल गर्ल रागिनी के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी यूपी सरकार, डीएम से बोली मासूम-थैंक्यू सर

घर से 400 मीटर दूर स्कूल जाने के लिए जब कोई साधन नहीं मिला तो रागिनी ने अपने दूसरे पैर को ही अपनी ताकत बना लिया। वह रोजाना एक पैर के सहारे कूदते - फानते स्कूल पहुंचने लगी।

3 September 2026 · 2 minNews Desk
उत्तरप्रदेश: यूजीसी, एससी-एसटी एक्ट और जातिगत आरक्षण के विरोध में गरजे सवर्ण, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
देश

उत्तरप्रदेश: यूजीसी, एससी-एसटी एक्ट और जातिगत आरक्षण के विरोध में गरजे सवर्ण, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

परशुराम युवा वाहिनी के संस्थापक अमित तिवारी के निर्देश और जिलाध्यक्ष पं. अनिरुद्ध दुबे के आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर व तख्तियां लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान यूजीसी को रोल बैक करने, एससी-एसटी एक्ट में संशोधन करने तथा जातिगत आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग उठाई गई। प्रदर्शनकारियों ने ‘एससी-एसटी एक्ट मुर्दाबाद’ सहित अन्य नारे लगाए।

2 September 2026 · 2 minNews Desk
उत्तर प्रदेश : बलिया में कांग्रेसियों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, खड़गे और राहुल गांधी के मुद्दे पर जताया विरोध
देश

उत्तर प्रदेश : बलिया में कांग्रेसियों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, खड़गे और राहुल गांधी के मुद्दे पर जताया विरोध

इस प्रदर्शन में सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की दलित विरोधी मानसिकता स्पष्ट हो चुकी है।

31 August 2026 · 1 minNews Desk
उत्तर प्रदेश : बरेली में भाजपा नेता हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 60 घंटे में पुलिस को मिली सफलता
देश

उत्तर प्रदेश : बरेली में भाजपा नेता हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 60 घंटे में पुलिस को मिली सफलता

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने 28 अगस्त की रात की घटना के संबंध में जानकारी दी। बताया कि वह अपने साथी बाबू उर्फ रोहित और अमित उर्फ भज्जी के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान सचिन कश्यप वहां पहुंच गए और बाबू पर मोहल्ले के बच्चों को बिगाड़ने तथा एक किशोर से चोरी कराने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया।

31 August 2026 · 2 minNews Desk
उत्तर प्रदेश : जसवंतनगर में यमुना नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी
देश

उत्तर प्रदेश : जसवंतनगर में यमुना नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

पुलिस के अनुसार, सोमवार करीब 1:30 बजे सूचना मिली कि जसोहन ग्राम पंचायत में पथरी बाबा मंदिर के पास यमुना नदी में झाड़ियों में एक महिला का शव फंसा हुआ है। सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।

31 August 2026 · 1 minNews Desk
रायबरेली में पानी-पानी हुआ नयापुरवा: जलभराव झेल रहे लोगों का फूटा गुस्सा, नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी
देश

रायबरेली में पानी-पानी हुआ नयापुरवा: जलभराव झेल रहे लोगों का फूटा गुस्सा, नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी

​नयापुरवा के हालात दिन-ब-दिन बदतर होते जा रहे हैं। पिछले 14 दिनों से सड़कों पर जमे बारिश के पानी और जलजमाव के कारण लोग अपने ही आशियानों में कैद होकर रह गए हैं।

29 August 2026 · 2 minNews Desk
उत्तर प्रदेश: तमंचे से फायरिंग कर सोने की चेन लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
देश

उत्तर प्रदेश: तमंचे से फायरिंग कर सोने की चेन लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

मामला 25 अगस्त का है। पुलिस के मुताबिक गल्लामंडी ईस्टर्न बाजार निवासी सूर्यान्श जायसवाल अपने मित्र प्रशान्त यादव और मोहित चौहान के साथ वाहन से एसएस हॉस्पिटल आलमपुर के पास पहुंचे थे। इसी दौरान टीवीएस मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने उनकी गाड़ी के आगे बाइक लगाकर रास्ता रोक लिया।

28 August 2026 · 2 minNews Desk
उत्तर प्रदेश: बांदा में 5.5 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार! बाइक से गांव-गांव पहुंचाता था नशा
देश

उत्तर प्रदेश: बांदा में 5.5 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार! बाइक से गांव-गांव पहुंचाता था नशा

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। खास बात यह है कि पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि वह बाइक से गांव-गांव जाकर स्मैक की बिक्री करता था। पुलिस अब उस व्यक्ति तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, जिससे आरोपी स्मैक खरीदने की बात बता रहा है।

28 August 2026 · 2 minNews Desk
UP News — 3 — कड़वा सत्य