उत्तर प्रदेश: जौनपुर में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने सपा विधायक के खिलाफ उठाया आवाज, जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंच दिया शिकायत पत्र

News Desk1 October 20261 min read0 viewsदेश
उत्तर प्रदेश: जौनपुर में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने सपा विधायक के खिलाफ उठाया आवाज, जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंच दिया शिकायत पत्र

जौनपुर: जौनपुर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में जनेऊ को लेकर कथित तौर पर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी के नेता और अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष रत्नाकर चौबे ने सपा विधायक तूफानी सरोज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।

रत्नाकर चौबे ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि वायरल वीडियो में विधायक की कथित टिप्पणी से ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि और उसके पूरे संदर्भ की आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है।

तूफानी सरोज केराकत विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक और पूर्व सांसद हैं। वहीं उनकी बेटी प्रिया सरोज मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं।

अब पूरे मामले में प्रशासन की जांच और आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।

Share:

Comments

Leave a comment