उत्तरप्रदेश: बाराबंकी में कांग्रेस का प्रदर्शन, 'वोट चोरी' के आरोपों की जांच और CEC की गिरफ्तारी की मांग

News Desk28 September 20262 min read0 viewsदेश
उत्तरप्रदेश: बाराबंकी में कांग्रेस का प्रदर्शन, 'वोट चोरी' के आरोपों की जांच और CEC की गिरफ्तारी की मांग

बाराबंकी: जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय छाया चौराहा पर वोट चोरी के आरोपों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने वोट चोरी के आरोपों की जांच कराने तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जनसमूह चुनाव कार्यालय की ओर कूच कर रहा था। इसी दौरान पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को रास्ते में रोक लिया। पुलिस द्वारा आगे जाने की अनुमति नहीं दिए जाने पर कार्यकर्ताओं ने मौके पर ही विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला भी फूंका।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान जनता का महत्वपूर्ण अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनता के मताधिकार के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस मामले को लेकर आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा और जनता के मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस आवाज उठाती रहेगी।

प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन, नगर अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा फोटोवाला, जिला बार अध्यक्ष रमन द्विवेदी, एडवोकेट वीरेंद्र यादव, एडवोकेट मोहम्मद इजहार, आदर्श पटेल, केसी श्रीवास्तव, शिव बहादुर वर्मा, मोहम्मद आफाक, इरफान कुरैशी, मोहम्मद अफ्फू, अजीत वर्मा, एडवोकेट सना चौधरी, विजयपाल गौतम, रामहरख रावत, सिकंदर अब्बास रिजवी, अभय गौतम, मोईनुद्दीन अंसारी, जयंत गौतम, जियाउर्रहमान किदवई, दिलशाद, अरशद, गुड्डू गौतम, शुभम मिश्रा, आमिर किदवई, अखिलेश वर्मा, संश्रण वर्मा, रमेश कश्यप, सबनम वारसी, प्रीति शुक्ला, आरडी राव, अजय रावत, गोपी मनौजिया, सुरेश बैसवार, मीरा गौतम, मोहम्मद जीशान, आरिफ करपिया और तस्लीमन खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share:

Comments

Leave a comment