उत्तर प्रदेश: खनन माफिया पर चिलकाना पुलिस का शिकंजा! बिना रॉयल्टी दौड़ रहे 2 ओवरलोड डंपर सीज

News Desk25 September 20261 min read0 viewsदेश
उत्तर प्रदेश: खनन माफिया पर चिलकाना पुलिस का शिकंजा! बिना रॉयल्टी दौड़ रहे 2 ओवरलोड डंपर सीज

सहारनपुर: अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन के खिलाफ सहारनपुर पुलिस ने एक बार फिर कार्रवाई की है। थाना चिलकाना पुलिस ने राजस्व टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाकर बिना रॉयल्टी और ओवरलोड खनन सामग्री का परिवहन कर रहे दो डंपरों को सीज किया है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी अक्षय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस और राजस्व टीम द्वारा खनन सामग्री के अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए सघन चेकिंग की जा रही थी।

25 सितंबर 2026 को चिलकाना थाना क्षेत्र के दभेड़ा कलां मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो डंपरों को रोका। जांच में दोनों वाहन बिना रॉयल्टी के खनन सामग्री का परिवहन करते और ओवरलोड पाए गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को खनन सामग्री समेत सीज कर थाना परिसर में खड़ा करा दिया। सीज किए गए वाहनों में डंपर संख्या HR38AB0091 और HR58E9635 शामिल हैं। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध रूप से खनन सामग्री का परिवहन करने वालों में हड़कंप की स्थिति है।कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा, उपनिरीक्षक विकास तोमर और हेड कांस्टेबल 843 विवेक कुमार शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि अवैध खनन और उसके परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share:

Comments

Leave a comment