विषय

#Latest UP News

उत्तर प्रदेश: हाईवे किनारे होटल में बड़ी चोरी, 200 लीटर डीजल समेत इनवर्टर-बैटरियां ले उड़े चोर
देश

उत्तर प्रदेश: हाईवे किनारे होटल में बड़ी चोरी, 200 लीटर डीजल समेत इनवर्टर-बैटरियां ले उड़े चोर

जानकारी के मुताबिक, देर रात चोरों ने होटल को निशाना बनाया। होटल का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने वहां रखा करीब 200 लीटर डीजल, इनवर्टर और बैटरियां अपने कब्जे में लीं और मौके से फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर होटल संचालक को चोरी का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

9 September 2026 · 1 minWasim
उत्तर प्रदेश: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़कर 12 हजार, सहायिकाओं को मिलेंगे 6 हजार रुपये
देश

उत्तर प्रदेश: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़कर 12 हजार, सहायिकाओं को मिलेंगे 6 हजार रुपये

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये प्रतिमाह तथा आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 6 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की घोषणा की। घोषणा के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कार्यकत्रियों और सहायिकाओं में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने इसे सरकार की सराहनीय पहल बताते हुए स्वागत किया।

9 September 2026 · 2 minWasim
उत्तर प्रदेश: आजमगढ़ पुलिस की मुठभेड़ में आरोपी घायल, गोवंश वध में प्रयुक्त चापड़-चाकू व तमंचा बरामद
देश

उत्तर प्रदेश: आजमगढ़ पुलिस की मुठभेड़ में आरोपी घायल, गोवंश वध में प्रयुक्त चापड़-चाकू व तमंचा बरामद

पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर को सरायमीर थाना क्षेत्र के सदरपुर (शाहपुर) गांव में कुँवर नदी के किनारे खेत में दो प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिले थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पशु चिकित्साधिकारी द्वारा अवशेषों का परीक्षण कर आवश्यक नमूने सुरक्षित किए गए। मामले में अज्ञात के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

9 September 2026 · 2 minWasim
उत्तर प्रदेश: फंदे से लटकी मिली विवाहिता, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
देश

उत्तर प्रदेश: फंदे से लटकी मिली विवाहिता, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

नुंजहत बानो की शादी करीब 10 वर्ष पहले मोहम्मद अकरम से हुई थी। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह घर में अकेली थी। उसका पति उमरा के लिए गया हुआ है।

9 September 2026 · 2 minWasim
उत्तरप्रदेश: एंबुलेंस सेवा में 'फर्जी टारगेट' का खेल? वायरल ऑडियो से उठा विवाद, कर्मी पर फर्जी केस दर्ज करने के दबाव का आरोप
देश

उत्तरप्रदेश: एंबुलेंस सेवा में 'फर्जी टारगेट' का खेल? वायरल ऑडियो से उठा विवाद, कर्मी पर फर्जी केस दर्ज करने के दबाव का आरोप

मामला जसवंतनगर ब्लॉक में संचालित 108 एंबुलेंस (वाहन संख्या UP32 EG 5185) से जुड़ा बताया जा रहा है। वायरल ऑडियो के अनुसार, एंबुलेंस पर तैनात ड्राइवर/ईएमटी अखेराम कठेरिया पर कथित रूप से फर्जी मरीज दिखाकर दैनिक केस का टारगेट पूरा करने का दबाव बनाया गया। ऑडियो में अधिकारी स्पष्ट रूप से यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि “केस पूरा करो, अटेंडेंस लग चुकी है, ऐसे वेतन नहीं मिलेगा।”

8 September 2026 · 1 minWasim
उत्तर प्रदेश: चार माह से लापता युवती का नहीं मिला सुराग, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप- SSP से लगाई न्याय की गुहार
देश

उत्तर प्रदेश: चार माह से लापता युवती का नहीं मिला सुराग, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप- SSP से लगाई न्याय की गुहार

परिजनों का आरोप है कि युवती के लापता होने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना देकर उसकी तलाश और बरामदगी की मांग की थी, लेकिन चार माह बीत जाने के बावजूद युवती का कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों ने पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कराकर युवती को जल्द बरामद कराने की मांग की।

8 September 2026 · 1 minWasim
उत्तरप्रदेश: सहारनपुर मस्जिद प्रकरण: सपा डेलिगेशन के पहुंचने से पहले कई नेता हाउस अरेस्ट, कलेक्ट्रेट पर भारी पुलिस बल तैनात
देश

उत्तरप्रदेश: सहारनपुर मस्जिद प्रकरण: सपा डेलिगेशन के पहुंचने से पहले कई नेता हाउस अरेस्ट, कलेक्ट्रेट पर भारी पुलिस बल तैनात

नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव, कैराना से सपा सांसद इकरा हसन, सहारनपुर देहात विधायक आशु मलिक, पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान, सपा एमएलसी शाहनवाज खान और जिलाध्यक्ष अब्दुल वाहिद समेत कई स्थानीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों को पुलिस निगरानी में रखा गया है।

7 September 2026 · 1 minWasim
Ghaziabad में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान और युवाओं को मिला करियर मार्गदर्शन
देश

Ghaziabad में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान और युवाओं को मिला करियर मार्गदर्शन

कार्यक्रम में प्रतिभाशाली एवं मेधावी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया तथा युवाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए उचित करियर मार्गदर्शन एवं काउंसलिंग प्रदान की गई।

7 September 2026 · 2 minWasim
उत्तर प्रदेश: रागिनी के बाद ज्योति की बारी, गुहार सुनकर पहुंचे डीएम, बैटरी साइकिल पर सवार होकर पूरा करेगी टीचर बनने का सपना
देश

उत्तर प्रदेश: रागिनी के बाद ज्योति की बारी, गुहार सुनकर पहुंचे डीएम, बैटरी साइकिल पर सवार होकर पूरा करेगी टीचर बनने का सपना

बलिया तहसील सिकंदरपुर क्षेत्र के ग्राम महुलानपार की 19 वर्षीय दिव्यांग युवती कुमारी ज्योति के शिक्षक बनने के सपने को अब नई उम्मीद मिली है। दोनों पैरों से दिव्यांग ज्योति की पढ़ाई आठवीं कक्षा के बाद विद्यालय आने-जाने की सुविधा के अभाव में छूट गई थी।

6 September 2026 · 2 minWasim
उत्तर प्रदेश: कर्नलगंज झपटमारी कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, दो आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल
देश

उत्तर प्रदेश: कर्नलगंज झपटमारी कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, दो आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल

पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त 2026 को प्रयागराज निवासी राजकुमार शुक्ला अपनी कार से कर्नलगंज में एक वाहन देखने आए थे। कार खड़ी कर वह पैदल सकरौरा ग्रामीण की ओर जा रहे थे।

6 September 2026 · 2 minWasim
उत्तर प्रदेश: ओवरस्पीडिंग पर लगाम कसने के लिए दोपहिया इंटरसेप्टर वाहनों से यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, 89 वाहनों के चालान
देश

उत्तर प्रदेश: ओवरस्पीडिंग पर लगाम कसने के लिए दोपहिया इंटरसेप्टर वाहनों से यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, 89 वाहनों के चालान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी यातायात राजकुमार सिंह के निर्देशन तथा प्रभारी यातायात अजय कुमार सिंह यादव के नेतृत्व में यह अभियान जनपद के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर संचालित किया जा रहा है।

4 September 2026 · 1 minWasim
उत्तरप्रदेश: इकदिल में दिनदहाड़े बरसीं लाठियां, सड़क पर गिरी महिला; 500 मीटर दूर थाने के बावजूद मचा बवाल
देश

उत्तरप्रदेश: इकदिल में दिनदहाड़े बरसीं लाठियां, सड़क पर गिरी महिला; 500 मीटर दूर थाने के बावजूद मचा बवाल

स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना स्थल इकदिल थाने से महज करीब 500 मीटर की दूरी पर है। ऐसे में थाने के बेहद नजदीक दिनदहाड़े लाठी-डंडे चलने की घटना ने पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि वीडियो में दिखाई दे रही मारपीट के पीछे का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

4 September 2026 · 1 minWasim
उत्तरप्रदेश: नाला बंद होने से निर्माणाधीन मंदिर हुआ जलमग्न, महंत समेत सैकड़ों ग्रामीण अनशन पर बैठे
देश

उत्तरप्रदेश: नाला बंद होने से निर्माणाधीन मंदिर हुआ जलमग्न, महंत समेत सैकड़ों ग्रामीण अनशन पर बैठे

मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। तहसीलदार राहुल सिंह ने स्थिति का जायजा लेने के बाद तत्काल जेसीबी बुलाकर वैकल्पिक जलनिकासी की व्यवस्था शुरू कराई। मंदिर परिसर में जमा पानी निकालने के लिए नाले की सफाई और पानी के निकास का रास्ता खोलने का काम शुरू कराया गया।

4 September 2026 · 2 minWasim
उत्तर प्रदेश: बाराबंकी में जलस्तर फिर बढ़ा, लाल निशान से 13 सेमी ऊपर तराई गांवों में बढ़ी बाढ़ की चिंता
देश

उत्तर प्रदेश: बाराबंकी में जलस्तर फिर बढ़ा, लाल निशान से 13 सेमी ऊपर तराई गांवों में बढ़ी बाढ़ की चिंता

नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर तराई क्षेत्र के ग्रामीणों में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण जहां नदी का जलस्तर बढ़ रहा है, वहीं तराई क्षेत्र के तालाब और खाली स्थान भी पानी से भर गए हैं। ऐसे में यदि नदी का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो आसपास के गांवों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो सकते हैं।

3 September 2026 · 2 minWasim
उत्तर प्रदेश: अमेठी में युवक ने नैया नाला पुल से लगाई छलांग, जामो-जगदीशपुर पुलिस के साथ एसडीआरएफ तलाश में जुटी
देश

उत्तर प्रदेश: अमेठी में युवक ने नैया नाला पुल से लगाई छलांग, जामो-जगदीशपुर पुलिस के साथ एसडीआरएफ तलाश में जुटी

मामला जामो और जगदीशपुर थाना क्षेत्र की सीमा से जुड़ा होने के कारण सूचना मिलते ही दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। टीम नाले में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

3 September 2026 · 1 minWasim
उत्तरप्रदेश: वायरल गर्ल रागिनी के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी यूपी सरकार, डीएम से बोली मासूम-थैंक्यू सर
देश

उत्तरप्रदेश: वायरल गर्ल रागिनी के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी यूपी सरकार, डीएम से बोली मासूम-थैंक्यू सर

घर से 400 मीटर दूर स्कूल जाने के लिए जब कोई साधन नहीं मिला तो रागिनी ने अपने दूसरे पैर को ही अपनी ताकत बना लिया। वह रोजाना एक पैर के सहारे कूदते - फानते स्कूल पहुंचने लगी।

3 September 2026 · 2 minWasim
उत्तर प्रदेश: लाभांश बढ़ने से बाराबंकी के कोटेदारों में खुशी, डीएम को सौंपा आभार ज्ञापन
देश

उत्तर प्रदेश: लाभांश बढ़ने से बाराबंकी के कोटेदारों में खुशी, डीएम को सौंपा आभार ज्ञापन

लाभांश में 35 रुपये प्रति कुंतल की वृद्धि से कोटेदारों की आय में सीधा इजाफा होगा। उदाहरण के तौर पर 100 कुंतल खाद्यान्न प्रतिमाह वितरित करने वाले विक्रेता को पहले करीब 12,750 रुपये लाभांश मिलता था, जो अब बढ़कर लगभग 16,250 रुपये हो जाएगा।

3 September 2026 · 2 minWasim
उत्तरप्रदेश: यूजीसी, एससी-एसटी एक्ट और जातिगत आरक्षण के विरोध में गरजे सवर्ण, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
देश

उत्तरप्रदेश: यूजीसी, एससी-एसटी एक्ट और जातिगत आरक्षण के विरोध में गरजे सवर्ण, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

परशुराम युवा वाहिनी के संस्थापक अमित तिवारी के निर्देश और जिलाध्यक्ष पं. अनिरुद्ध दुबे के आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर व तख्तियां लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान यूजीसी को रोल बैक करने, एससी-एसटी एक्ट में संशोधन करने तथा जातिगत आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग उठाई गई। प्रदर्शनकारियों ने ‘एससी-एसटी एक्ट मुर्दाबाद’ सहित अन्य नारे लगाए।

2 September 2026 · 2 minWasim
उत्तर प्रदेश: बहराइच में सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत
देश

उत्तर प्रदेश: बहराइच में सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत

जानकारी के अनुसार, विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ईश्वरनाथ पुरवा गांव निवासी रंजीत शुक्ला (32) पुत्र मिट्ठूलाल शुक्ला मंगलवार रात करीब घर से शौच के लिए निकले थे।

2 September 2026 · 1 minWasim
उत्तर प्रदेश: नहर में डूब रही महिला के लिए ‘देवदूत’ बने आरक्षी कैलाश यादव, जान की परवाह किए बिना पानी में कूदकर बचाई जिंदगी
देश

उत्तर प्रदेश: नहर में डूब रही महिला के लिए ‘देवदूत’ बने आरक्षी कैलाश यादव, जान की परवाह किए बिना पानी में कूदकर बचाई जिंदगी

जानकारी के मुताबिक, 31 अगस्त को राप्ती योजनक नहर खंड-6 की पुलिया के पास एक अज्ञात महिला ने करीब 15 फीट गहरी नहर में छलांग लगा दी। महिला तेज बहाव में डूबने लगी। मौके पर मौजूद मल्हीपुर थाने के हल्का आरक्षी कैलाश यादव की नजर जब डूबती महिला पर पड़ी तो उन्होंने बिना देर किए नहर में छलांग लगा दी।

2 September 2026 · 1 minWasim
उत्तरप्रदेश: सोशल मीडिया पर तलवार और डमी कट्टा लहराकर रील बनाना पड़ा भारी, दो युवकों पर पुलिस की कार्रवाई
देश

उत्तरप्रदेश: सोशल मीडिया पर तलवार और डमी कट्टा लहराकर रील बनाना पड़ा भारी, दो युवकों पर पुलिस की कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि इस तरह के वीडियो से आम लोगों में भय और असुरक्षा की भावना पैदा होने की संभावना थी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को चिन्हित कर पूछताछ की।

2 September 2026 · 1 minWasim
उत्तर प्रदेश : बरेली में भाजपा नेता हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 60 घंटे में पुलिस को मिली सफलता
देश

उत्तर प्रदेश : बरेली में भाजपा नेता हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 60 घंटे में पुलिस को मिली सफलता

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने 28 अगस्त की रात की घटना के संबंध में जानकारी दी। बताया कि वह अपने साथी बाबू उर्फ रोहित और अमित उर्फ भज्जी के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान सचिन कश्यप वहां पहुंच गए और बाबू पर मोहल्ले के बच्चों को बिगाड़ने तथा एक किशोर से चोरी कराने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया।

31 August 2026 · 2 minWasim
उत्तर प्रदेश : जसवंतनगर में यमुना नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी
देश

उत्तर प्रदेश : जसवंतनगर में यमुना नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

पुलिस के अनुसार, सोमवार करीब 1:30 बजे सूचना मिली कि जसोहन ग्राम पंचायत में पथरी बाबा मंदिर के पास यमुना नदी में झाड़ियों में एक महिला का शव फंसा हुआ है। सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।

31 August 2026 · 1 minWasim
उत्तर प्रदेश: तमंचे से फायरिंग कर सोने की चेन लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
देश

उत्तर प्रदेश: तमंचे से फायरिंग कर सोने की चेन लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

मामला 25 अगस्त का है। पुलिस के मुताबिक गल्लामंडी ईस्टर्न बाजार निवासी सूर्यान्श जायसवाल अपने मित्र प्रशान्त यादव और मोहित चौहान के साथ वाहन से एसएस हॉस्पिटल आलमपुर के पास पहुंचे थे। इसी दौरान टीवीएस मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने उनकी गाड़ी के आगे बाइक लगाकर रास्ता रोक लिया।

28 August 2026 · 2 minWasim