उत्तरप्रदेश: पीलीभीत के रसिया खानपुर में डेंगू-मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, चला विशेष अभियान

Wasim28 September 20262 min read0 viewsदेश
उत्तरप्रदेश: पीलीभीत के रसिया खानपुर में डेंगू-मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, चला विशेष अभियान

पीलीभीत: बीसलपुर तहसील के गांव रसिया खानपुर में पिछले साल हुई वायरल बुखार और डेंगू-मलेरिया के प्रकोप से 11 मौतों के बाद से अब स्वास्थ्य विभाग पहले से ही पूरी तरह से अलर्ट है। बारिश और जलभराव के बाद डेंगू, मलेरिया का खतरे को भापते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निगरानी बढ़ा दी है और इसकी रोकथाम के लिए विभाग ने विशेष जांच शिविर और स्रोत न्यूनीकरण अभियान चलाया है। गांव रसिया खानपुर पहुंचक़र स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। साथ ही मच्छरों के प्रजनन स्थलों को चिन्हित कर उन्हें नष्ट कराया गया।

अभियान के दौरान टीम ने ग्रामीणों को अलर्ट किया, कि घरों के आसपास पानी जमा न होने देने, कूलर और पानी की टंकियों की नियमित सफाई करने तथा मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई। चिकित्सकों ने बुखार होने पर बिना लापरवाही करते हुए तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराने की अपील की। अभियान में सीएचसी अधीक्षक डॉ. आलमगीर, जिला मलेरिया अधिकारी पंकज द्विवेदी, बीसीपीएम सरफराज अहमद और राजकुमार समेत स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।

अक्टूबर माह 2025 में हुई थी 11 लोगों की मौत

तहसील बीसलपुर के गांव रसिया खानपुर में वायरल बुखार की चपेट में आकर 15 दिनों में करीब 11 मौत हो गई थी और 300 से ज्यादा ग्रामीण वायरल बीमार से पीड़ित हो गए थे। लगातार हुई मौतों के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया था। मामलो को गंभीरता से लेते हुए डीएम समेत जिले के कई अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया था। स्वास्थ्य विभाग ने भी गांव में कैंप लगाकर सभी ग्रामीणों की जांच की थी।

बीसलपुर एसडीएम नागेंद्र पांडे और तहसीलदार हबीब अंसारी ने गांव का जायजा लेकर अत्यधिक गंदगी पाए जाने पर ग्राम प्रधान और सचिव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश भी जारी क़र दिए थे। इस बार बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन समेत स्वास्थ्य विभाग पहले से ही अलर्ट मोड पर दिखाई दें रहा है। विभाग अभियान चलाकर न सिर्फ लोगों को जागरूक क़र रहा है बल्कि ग्रामीणों की जांच क़र उन्हें दवाई भी वितरण कर रहा है।

Share:

Comments

Leave a comment