
उत्तर प्रदेश: जौनपुर में 15 फरार गैंगस्टरों पर 25-25 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की गिरफ्तारी की कार्रवाई
इनाम घोषित किए गए आरोपियों में खेतासराय, सिंगरामऊ, सरपतहां, जलालपुर और रामपुर थाना क्षेत्रों से जुड़े आरोपी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी गैंगस्टर एक्ट के मामलों में वांछित हैं और लंबे समय से फरार चल रहे हैं। उनकी तलाश में संबंधित थाना पुलिस के साथ अन्य टीमें भी संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं।






















