उत्तर प्रदेश: गोण्डा में 17 और 24 अक्टूबर को मतदाता सूची के लिए विशेष कैंप, 2978 बूथों पर मिलेंगे BLO

News Desk14 October 20261 min read0 viewsदेश
उत्तर प्रदेश: गोण्डा में 17 और 24 अक्टूबर को मतदाता सूची के लिए विशेष कैंप, 2978 बूथों पर मिलेंगे BLO

गोण्डा: निर्वाचक नामावली के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत जनपद के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के 2978 मतदेय स्थलों पर 17 और 24 अक्टूबर को विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। इन कैंपों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित रहकर मतदाताओं के दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे।

अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची में छूटे पात्र नागरिकों और 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का नाम दर्ज कराना है। नए मतदाता पंजीकरण के लिए फार्म-6, विदेश में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए फार्म-6A, अपात्र प्रविष्टियां हटाने के लिए फार्म-7 तथा नाम, पता और अन्य विवरणों में संशोधन के लिए फार्म-8 का उपयोग किया जा सकता है।

नागरिक संबंधित बीएलओ, मतदाता पंजीकरण केंद्र, तहसील या जिला निर्वाचन कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके अलावा ECINET ऐप और राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है।

जिला प्रशासन ने राजनीतिक दलों, बूथ लेवल एजेंटों, ग्राम प्रधानों, सभासदों एवं स्वयंसेवकों से अभियान में सहयोग की अपील की है। साथ ही पात्र नागरिकों से निर्धारित तिथियों पर कैंप में पहुंचकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने और त्रुटियों में सुधार कराने का आग्रह किया है।

Share:

Comments

Leave a comment