
मध्य प्रदेश: हरिहर तालाब में मिला लापता युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका
घटनास्थल पर मृतक के मुंह, हाथ और सिर पर खून और चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। इस संदिग्ध मौत के बाद से इलाके में भारी आक्रोश और शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही तालाब के किनारे हजारों की संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हो गए।




















