मध्य प्रदेश : राजगढ़ में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, JNU की 11 छात्राओं से कथित दुर्व्यवहार के मामले में कांग्रेस पर निशाना

News Desk12 October 20261 min read0 viewsदेश
मध्य प्रदेश : राजगढ़ में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, JNU की 11 छात्राओं से कथित दुर्व्यवहार के मामले में कांग्रेस पर निशाना

राजगढ़ : नारी सम्मान एवं सुरक्षा के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के नेतृत्व में जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोम्चा बिमोल अकोइजाम पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की 11 छात्राओं के साथ कथित यौन दुर्व्यवहार के गंभीर आरोपों के विरोध में किया गया।

प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती नीलम सक्सेना ने किया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नारी सम्मान, सुरक्षा और महिलाओं के अधिकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। प्रदर्शन के माध्यम से महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा से जुड़े विषयों पर जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ज्ञान सिंह गुर्जर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलवर यादव , जिला महामंत्री देवी सिंह सोंधिया , पूर्व विधायक श्री रघुनंदन शर्मा, श्री प्रताप मंडलोई , जिला कोषाध्यक्ष श्री शैलेश गुप्ता , जिला मंत्री श्रीमती अनिता वर्मा , श्रीमती माधवी परमार एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती पूजा सोंधिया सहित बड़ी संख्या में जिले भर से आए भाजपा पदाधिकारी एवं महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

विरोध प्रदर्शन के माध्यम से संदेश दिया गया कि नारी का सम्मान ही सशक्त समाज की पहचान है। महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा एवं अधिकारों की रक्षा के लिए समाज में जागरूकता और जवाबदेही आवश्यक है।नीलम सक्सेना ने कहा को कांग्रेस की करनी ओर कथनी में अंतर हे एक ओर राहुल गांधी नारी सम्मान की बात करते हे लेकिन उनके सांसद इस कृत्य कर रहे क्या राहुल गांधी सांसद को पार्टी से निष्कासित करे ओर संसद सदस्यता से इस्तीफा दे वरना नारी शक्ति का सम्मान अपमान क्या हे ये पूरा देश बताएगा।

Share:

Comments

Leave a comment