मध्य्प्रदेश : नरसिंहपुर में समोसा खाने पहुंचे दंपति से मारपीट, शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो SI पर भी अभद्रता का आरोप

News Desk29 July 20261 min read0 viewsदेश
मध्य्प्रदेश : नरसिंहपुर में समोसा खाने पहुंचे दंपति से मारपीट, शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो SI पर भी अभद्रता का आरोप

मध्यप्रदेश : नरसिंहपुर में जिला न्यायालय एवं कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्ग पर स्थित एक चाट दुकान पर एक दंपति के साथ मारपीट विवाद के बाद हड़कंप की स्थिति बन गई। इस घटना के बाद शिकायत लेकर थाना कोतवाली पहुंचे दंपती ने पुलिस के एक उपनिरीक्षक पर भी अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। वहीं घटना के दौरान मौजूद पुलिस कर्मियों ने भी बीच बचाव तक नहीं किया जिसकी शिकायत भी थाना में की गई है ।

जानकारी अनुसार ग्राम अठ्ठईसा थाना पलोहा निवासी सीमा अहिरवार पति नीरज अहिरवार, उम्र 32 वर्ष ने बताया कि वह अपने पति के साथ नरसिंहपुर काम से आई हुई थी इसी दौरान वह अपने पति के साथ समोसा खाने के लिए चाट दुकान पर गई हुई थी जहा पर चाट खाने के बाद पैसा भी दे दिया लेकिन फिर अचानक चाट दुकानदार गाली गलौज करने लगा

इसी समय उसके साथ मौजूद बच्चे ने बाथरूम कर दी ओर थोड़ा पानी गिर गया जिसे साफ करने की बात को लेकर दंपति से मारपीट कि घटना को अंजाम दिया गया । इसके बाद दोनों शिकायत दर्ज कराने थाना कोतवाली पहुंचे। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि थाना परिसर में मौजूद एसआई ने उनकी शिकायत सुनने के बजाय अभद्र व्यवहार किया।

हालांकि इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान में लेकर कार्यवाही के निर्देश दिए। वही कोतवाली थाना में सीमा अहिरवार पति नीरज अहिरवार, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम अठ्ठईसा थाना पलोहा की शिकायत पर धारा 296(ए), 115 (2), 351 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले में आरोपी नरसिंहपुर निवासी परषोत्तम ठाकुर, सचिन ठाकुर को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Share:

Comments

Leave a comment