विषय

#Latest MP News

मध्य प्रदेश : उज्जैन में दर्दनाक हादसा; बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित हुई बस, दो युवकों की मौत और 8 घायल
देश

मध्य प्रदेश : उज्जैन में दर्दनाक हादसा; बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित हुई बस, दो युवकों की मौत और 8 घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शर्मा बस क्रमांक MP 70 P0 161 आगर से उज्जैन की ओर जा रही थी। इसी दौरान घोंसला के तराना फंटे के पास बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर पुलिया में उतर गई। हादसे में महेश पिता बापू और मोहन पिता मांगीलाल की मौत हो गई। दोनों मृतक ब्राह्मण बड़ौद, बड़नगर क्षेत्र के निवासी थे और इंगोरिया थाना क्षेत्र से संबंधित थे।

16 October 2026 · 2 minNews Desk
मध्य प्रदेश : राजगढ़ में दर्दनाक हादसा; ओमनी वैन की टक्कर से 5 साल के मासूम की मौत, पिता गंभीर घायल
देश

मध्य प्रदेश : राजगढ़ में दर्दनाक हादसा; ओमनी वैन की टक्कर से 5 साल के मासूम की मौत, पिता गंभीर घायल

जानकारी के अनुसार, अमलारोड़ निवासी भगवान सिंह नागर शुक्रवार को पत्नी रीना नागर और 5 वर्षीय बेटे निर्भय उर्फ नमन के साथ देहरी बामन गांव मे मृत्युभोज में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद तीनों बाइक से अपने गांव अमलारोड़ लौट रहे।

16 October 2026 · 2 minNews Desk
मध्यप्रदेश: CM मोहन यादव के सामने विधायक पंकज उपाध्याय ने उठाईं किसानों की समस्याएं, शक्कर कारखाना शुरू कराने की मांग
देश

मध्यप्रदेश: CM मोहन यादव के सामने विधायक पंकज उपाध्याय ने उठाईं किसानों की समस्याएं, शक्कर कारखाना शुरू कराने की मांग

जौरा विधानसभा क्षेत्र में किसानों की समस्याओं और स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए विधायक ने कैलारस शक्कर कारखाने के पुनः संचालन की मांग की। उन्होंने कारखाने के लिए जारी रुचि की अभिव्यक्ति (ईओआई) में संशोधन कर 12 हेक्टेयर के स्थान पर 38 हेक्टेयर भूमि निर्धारित करने और इसे सहकारिता क्षेत्र के तहत संचालित करने की दिशा में कार्रवाई करने का आग्रह किया।

16 October 2026 · 2 minNews Desk
मध्य प्रदेश: महिदपुर में आग का तांडव! बड़ौदा बैंक के सामने जूते-चप्पल की दुकान जलकर खाक
देश

मध्य प्रदेश: महिदपुर में आग का तांडव! बड़ौदा बैंक के सामने जूते-चप्पल की दुकान जलकर खाक

जानकारी के अनुसार, दुकान से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आग तेजी से फैलने के कारण स्थानीय लोगों और आसपास के दुकानदारों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

9 October 2026 · 1 minNews Desk
मध्य प्रदेश: नगर परिषद गुढ़ में भाजपा का बड़ा राजनीतिक भूचाल, 10 से अधिक पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
देश

मध्य प्रदेश: नगर परिषद गुढ़ में भाजपा का बड़ा राजनीतिक भूचाल, 10 से अधिक पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा

​भाजपा जिलाध्यक्ष को भेजे गए पत्र में पार्षदों ने उल्लेख किया है कि गुढ़ नगर परिषद चुनाव में भाजपा के टिकट पर 08 पार्षद जीतकर आए थे, जबकि 02 निर्दलीय पार्षदों ने भाजपा को समर्थन दिया था।

25 September 2026 · 2 minNews Desk
मध्यप्रदेश: मैहर में पति ने पत्नी पर डंडे से किया हमला, सिर में लगे 10 टांके; आरोपी फरार
देश

मध्यप्रदेश: मैहर में पति ने पत्नी पर डंडे से किया हमला, सिर में लगे 10 टांके; आरोपी फरार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बठिया गांव निवासी मनोज नट और उसकी पत्नी सूरज नट के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मनोज नट ने आपा खो दिया और घर में रखे डंडे से पत्नी सूरज नट पर जानलेवा हमला बोल दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी मनोज नट घटना स्थल से भाग निकला।

25 September 2026 · 2 minNews Desk
मध्यप्रदेश: पार्टी के बहाने बुलाया, नशा कराया और ट्रक के आगे धकेला; भिंड में अंधेकत्ल का खुलासा
देश

मध्यप्रदेश: पार्टी के बहाने बुलाया, नशा कराया और ट्रक के आगे धकेला; भिंड में अंधेकत्ल का खुलासा

जानकारी के अनुसार, 11 सितंबर 2026 को अमलेडी तिराहे के पास सड़क पर एक व्यक्ति का बुरी तरह कुचला हुआ शव मिला था, जिसकी पहचान कर पाना मुश्किल था।

19 September 2026 · 1 minNews Desk
मध्यप्रदेश: बैतूल में प्रधानमंत्री आवास नहीं मिला तो कलेक्टर की गाड़ी के सामने बैठा हितग्राही, पत्नी-बेटे के साथ लगाई गुहार
देश

मध्यप्रदेश: बैतूल में प्रधानमंत्री आवास नहीं मिला तो कलेक्टर की गाड़ी के सामने बैठा हितग्राही, पत्नी-बेटे के साथ लगाई गुहार

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को भैंसदेही जनपद पंचायत एवं नगर परिषद क्षेत्र के लिए संयुक्त शिविर का आयोजन किया गया था। इस शिविर में एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ, नगर परिषद सीएमओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

19 September 2026 · 2 minNews Desk
मध्य प्रदेश: लंबे समय से बंद डिंडौरी की हेरिटेज लिकर यूनिट फिर शुरू, 12 सदस्यीय समूह को मिली जिम्मेदारी
देश

मध्य प्रदेश: लंबे समय से बंद डिंडौरी की हेरिटेज लिकर यूनिट फिर शुरू, 12 सदस्यीय समूह को मिली जिम्मेदारी

यूनिट के शुभारंभ कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति प्रदेशाध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम ने स्वसहायता समूह के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खाद्य एवं पेय पदार्थों के निर्माण में गुणवत्ता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।

18 September 2026 · 1 minNews Desk
मध्य प्रदेश : '50 हजार दो वरना समयमान वेतनमान भूल जाओ!' डिंडौरी जनसंपर्क अधिकारी पर कर्मचारी का सनसनीखेज आरोप !
देश

मध्य प्रदेश : '50 हजार दो वरना समयमान वेतनमान भूल जाओ!' डिंडौरी जनसंपर्क अधिकारी पर कर्मचारी का सनसनीखेज आरोप !

मामले को लेकर कर्मचारी ने आयुक्त जनसंपर्क, भोपाल के समक्ष लिखित शिकायत प्रस्तुत कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कर्मचारी कोशा सिंह ने आरोप लगाया है कि वह समयमान वेतनमान का लाभ पाने के लिए विभागीय प्रक्रिया के तहत प्रयास कर रहे हैं।

18 September 2026 · 1 minNews Desk
मध्यप्रदेश: राजगढ़ में किसानों का प्रदर्शन, फसल बीमा और सोयाबीन मुआवजे की मांग
देश

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में किसानों का प्रदर्शन, फसल बीमा और सोयाबीन मुआवजे की मांग

किसानों ने दूध के दाम बढ़ाने, किसानों की समस्याओं पर तत्काल निर्णय लेने और लंबित मामलों का जल्द निराकरण करने की मांग भी उठाई। प्रदर्शन के दौरान किसान संघ ने शासन-प्रशासन से किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की।

15 September 2026 · 2 minNews Desk
मध्य प्रदेश : अधिकारियों की बेरुखी से नाराज किसान, सुठालिया बस स्टैंड पर दिया धरना, पुनर्वास और हक के मुआवजे पर अड़े
देश

मध्य प्रदेश : अधिकारियों की बेरुखी से नाराज किसान, सुठालिया बस स्टैंड पर दिया धरना, पुनर्वास और हक के मुआवजे पर अड़े

किसानों ने आरोप लगाया कि परियोजना से प्रभावित लोगों की समस्याओं को लेकर लंबे समय से अधिकारियों के समक्ष मांगें रखी जा रही हैं, लेकिन अपेक्षित समाधान नहीं हुआ है। इसी के विरोध में किसानों को धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ा।

15 September 2026 · 1 minNews Desk
मध्यप्रदेश: महिदपुर में स्कूल बंद होने के विरोध में चक्काजाम, विधायक के साथ सड़क पर उतरे ग्रामीण
देश

मध्यप्रदेश: महिदपुर में स्कूल बंद होने के विरोध में चक्काजाम, विधायक के साथ सड़क पर उतरे ग्रामीण

विधायक और ग्रामीणों ने एसडीएम अजय हिंगे और तहसीलदार संतुष्टि पाल से चर्चा करते हुए कहा कि बीच सत्र में स्कूल बंद होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होगी और अभिभावकों को भी परेशानी उठानी पड़ेगी।

13 September 2026 · 1 minNews Desk
मध्यप्रदेश: मुरैना-अंबाह में खाद्य विभाग की छापेमारी, 3 होटलों से लिए सैंपल; 2 को नोटिस
देश

मध्यप्रदेश: मुरैना-अंबाह में खाद्य विभाग की छापेमारी, 3 होटलों से लिए सैंपल; 2 को नोटिस

खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार खाद्य सुरक्षा आयुक्त मध्यप्रदेश के आदेश एवं कलेक्टर मुरैना के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल प्रताप सिंह परिहार ने अंबाह में कार्रवाई की। मुरैना रोड स्थित होटल राज महल पैलेस से पनीर का नमूना लिया गया।

12 September 2026 · 2 minNews Desk
मध्य प्रदेश: नौकरी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक, 2 घंटे होता रहा हंगामा
देश

मध्य प्रदेश: नौकरी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक, 2 घंटे होता रहा हंगामा

​टावर पर चढ़े युवक की पहचान आशीष साहू (21 वर्ष), पिता सुरेंद्र प्रसाद साहू के रूप में हुई है। आशीष पिछले 8 महीने पहले तक एक निजी कंपनी में कार्यरत था, लेकिन उसे अचानक काम से हटा दिया गया था।

11 September 2026 · 1 minNews Desk
मध्य प्रदेश: क्रेन-जेसीबी भी नहीं हिला सकीं खड़े हनुमान की प्रतिमा, अब IIT इंदौर की टीम करेगी जांच
देश

मध्य प्रदेश: क्रेन-जेसीबी भी नहीं हिला सकीं खड़े हनुमान की प्रतिमा, अब IIT इंदौर की टीम करेगी जांच

IIT इंदौर की टीम मंदिर पहुंची और करीब दो घंटे तक विशेष उपकरणों से प्रतिमा की गहराई और आसपास की संरचना की जांच की। अब IIT की रिपोर्ट बताएगी कि प्रतिमा जमीन के अंदर कितनी गहराई तक स्थापित है और इसे बिना नुकसान पहुंचाए विस्थापित किया भी जा सकता है या नहीं।

9 September 2026 · 2 minNews Desk
मध्यप्रदेश: दूध के भाव पर किसानों का फूटा गुस्सा, 10 सितंबर को उज्जैन कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे किसान
देश

मध्यप्रदेश: दूध के भाव पर किसानों का फूटा गुस्सा, 10 सितंबर को उज्जैन कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे किसान

महासभा में किसानों ने बढ़ती महंगाई और पशुपालन की बढ़ती लागत को लेकर नाराजगी जताई। किसानों का कहना है कि खल, तेल, पशु आहार, दवाइयों और पशुओं की कीमत लगातार बढ़ रही है, लेकिन दूध का उचित भाव नहीं मिल रहा। इससे पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

7 September 2026 · 1 minNews Desk
मध्य प्रदेश: उज्जैन में सड़क किनारे बेसुध मिली महिला, कपड़े फटे होने से उठे सवाल
देश

मध्य प्रदेश: उज्जैन में सड़क किनारे बेसुध मिली महिला, कपड़े फटे होने से उठे सवाल

महिला के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान सीहोर जिले के नोमानिया-खाचरौद क्षेत्र की सुनीता ठाकुर के रूप में हुई। फिलहाल उसे चरक भवन की चौथी मंजिल स्थित महिला वार्ड में भर्ती किया गया है। पुलिस के मुताबिक महिला अभी नशे की हालत में है, इसलिए वह घटना के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही है। शुरुआती बातचीत में महिला ने बताया कि वह ‘संजू’ नाम के युवक को तलाशते हुए सीहोर से उज्जैन आई थी।

4 September 2026 · 1 minNews Desk
मध्यप्रदेश: उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर पर निगम की कार्रवाई, विरोध के बीच पुलिस तैनात; टंकी चौक पर होगी प्रतिमा की स्थापना
देश

मध्यप्रदेश: उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर पर निगम की कार्रवाई, विरोध के बीच पुलिस तैनात; टंकी चौक पर होगी प्रतिमा की स्थापना

इससे पहले 30 अगस्त को भी निगम की टीम मंदिर हटाने पहुंची थी, लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के चलते कार्रवाई रोकनी पड़ी थी। उस दौरान विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल से जुड़े लोगों ने हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया था।

4 September 2026 · 1 minNews Desk
मध्य प्रदेश: चिता के पास मानव मांस खाने का VIDEO वायरल, काली नंद गिरी के पुराने विवाद भी खुले
देश

मध्य प्रदेश: चिता के पास मानव मांस खाने का VIDEO वायरल, काली नंद गिरी के पुराने विवाद भी खुले

काली नंद गिरी पर तेलंगाना में एक युवती से शादी को लेकर विवाद और तांत्रिक अनुष्ठान के नाम पर 10 लाख रुपए लेने के आरोप भी सामने आए हैं। 2025 में वर्षिणी नाम की युवती से शादी के VIDEO वायरल होने के बाद भी मामला चर्चा में रहा।

3 September 2026 · 1 minNews Desk
मध्यप्रदेश: अम्बाडा में जंगली सुअर किसानों की मक्का फसलें कर रहे चौपट, किसानों की बड़ी चिंता, मुआवजा की मांग
देश

मध्यप्रदेश: अम्बाडा में जंगली सुअर किसानों की मक्का फसलें कर रहे चौपट, किसानों की बड़ी चिंता, मुआवजा की मांग

अम्बाडा गांव के किसान विरेंद्र धोटे, श्री भोपते ने बताया कि दिन में तो हम किसान खेतों में जंगली सुवरों से फसलों की सुरक्षा कर लेते हैं परन्तु रात्रि में सुवर खेतों में लगी मक्का और मुंगफली की फसलों को जबरदस्त बर्बाद कर रहे हैं। हालात ऐ है कि खेतों में लगाईं फसल की लागत तक निकल पाना मुश्किल है। ऐसे में किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

3 September 2026 · 1 minNews Desk
मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर के केंद्रीय जेल मे मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी प्रेम की डोर
देश

मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर के केंद्रीय जेल मे मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी प्रेम की डोर

जानकारी अनुसार बताया गया है कि शुक्रवार को रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर केंद्रीय जेल के बाहर महिलाओं की एवं उनके परिवार के सदस्यों की जेल में बंद कैदियों से मुलाकात करने एवं रक्षाबंधन के अवसर पर रक्षा सूत्र बांधने को लेकर जेल के बाहर सुबह से ही बहनो की लंबी कतार लगी रही ।

28 August 2026 · 2 minNews Desk
मध्य प्रदेश: जंगल से निकला बाघ, सड़क पर दिखा ‘रॉयल’ अंदाज; बांधवगढ़ सफारी का रोमांच कैमरे में कैद
देश

मध्य प्रदेश: जंगल से निकला बाघ, सड़क पर दिखा ‘रॉयल’ अंदाज; बांधवगढ़ सफारी का रोमांच कैमरे में कैद

बताया गया कि सफारी के दौरान पर्यटक वाहन धमोखर स्क्रैच मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान जंगल की ओर से एक मेल टाइगर निकलकर सड़क के करीब पहुंच गया।

24 August 2026 · 2 minNews Desk
मध्य प्रदेश : माता जानकी पर आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश, विधायक पन्नालाल शाक्य का पुतला दहन
देश

मध्य प्रदेश : माता जानकी पर आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश, विधायक पन्नालाल शाक्य का पुतला दहन

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने विधायक के बयान की कड़ी निंदा की। उनका कहना था कि माता जानकी भारतीय संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण प्रतीक हैं। ऐसे में उनके प्रति किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है।

21 August 2026 · 2 minNews Desk