मध्य प्रदेश : शिवपुरी के नरवर किले से गायब हुई 16वीं शताब्दी की ऐतिहासिक तोप! सूचना देने वाले को मिलेगा ₹10,000 का इनाम

News Desk20 July 20261 min read0 viewsदेश
मध्य प्रदेश : शिवपुरी के नरवर किले से गायब हुई 16वीं शताब्दी की ऐतिहासिक तोप! सूचना देने वाले को मिलेगा ₹10,000 का इनाम

शिवपुरी : नरवर किले से 16वीं शताब्दी की ऐतिहासिक तोप चोरी मामले में शिवपुरी पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ₹10 हजार के इनाम की घोषणा की है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, थाना नरवर के अपराध क्रमांक 128/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में फरार अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी अथवा उनके संबंध में सटीक सूचना देने वाले व्यक्ति को ₹10,000 का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

पुलिस के अनुसार, नरवर किले में पुरातत्व विभाग की सुरक्षा में रखी 14 ऐतिहासिक तोपों में से एक तोप 14-15 जुलाई की रात चोरी हो गई थी। घटना के बाद मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन अब तक आरोपियों का पता नहीं चल सका है।

पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी के पास इस मामले से जुड़ी कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी हो, तो वह पुलिस को उपलब्ध कराए। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले को घोषित पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

Share:

Comments

Leave a comment