मध्य प्रदेश : स्कूल बस में घुसकर छात्रों से मारपीट, आधा दर्जन बच्चों ने थाने पहुंचकर की शिकायत

News Desk5 August 20261 min read0 viewsदेश
मध्य प्रदेश : स्कूल बस में घुसकर छात्रों से मारपीट, आधा दर्जन बच्चों ने थाने पहुंचकर की शिकायत

बैतूल ।। सांदीपनी सरकारी स्कूल की बस में आधा दर्जन छात्रों के साथ मारपीट का मामला सामने आया छात्र और पालक पुलिस थाने पहुंचे। आधा दर्जन छात्रों ने अपने पालकों के साथ आमला थाने पहुंच कर मामले की शिकायत की। लिखित आवेदन में छात्रों ने बताया कि हम सब छात्र सांदिपनि विद्यालय आमना में अध्ययन करते है। विधालय से बस सुविधा से ग्राम नरेरा से विद्यालय आते जाते है।

सभी बस क्रमांक 28 से अपने ग्राम वापस जा रहे थे। बस ग्राम रतेड़ा पहुंचने पर विद्यालय के ही तीन छात्रों और उनके साथियों ने जो रतेड़ा में पहले से खड़े थे। इन लोगों ने रतेडा में बस रुकवाई। 15 से 20 लोगों बस में अन्दर घुसकर हमारे साथ मारपीट की।

ड्राइवर , महिला कंडक्टर और महिला टीचर ने बीच बचाव किया। मारपीट करने वाले जाते जाते मारने की धमकी दे गए।आगे इस प्रकार की घटना नहीं हो इस लिए पुलिस से उचित कारवाही की मांग छात्रों ने की है। इस मामले में उपनिरीक्षक बलराम यादव ने बताया कि सांदीपनी स्कूल में मारपीट की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

स्कूली बच्चों के बीच किसी विवाद के चलते उक्त घटना घटी है। स्कूली बच्चों को समझाइश देकर उनके बीच सुलह करवाई है। इनका कहना* स्कूली बच्चों की बीच विवाद और बाहरी लोगों द्वारा बस में मारपीट की घटना निंदनीय है। पालकों से थाने में शिकायत करने को कहा है। ऐसी घटना रोकने का प्रयास करेंगे। *धीरेन्द्र साहू बीइओ आमला।

Share:

Comments

Leave a comment