मध्य प्रदेश : पर्यटन नगरी महेश्वर में खौफनाक वाकया , किले से छलांग लगाकर महिला ने की खुदकुशी, इलाके में सनसनी

News Desk6 August 20261 min read0 viewsदेश
मध्य प्रदेश : पर्यटन नगरी महेश्वर में खौफनाक वाकया , किले से छलांग लगाकर महिला ने की खुदकुशी, इलाके में सनसनी

खरगौन। पर्यटन नगरी महेश्वर के प्रसिद्ध अहिल्या घाट पर गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने किले की ऊंची दीवार से छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही थाना महेश्वर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों की टीम ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान लक्ष्मीबाई पति हरभजन सिंह (उम्र 45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो महेश्वर के अंबेडकर वार्ड नंबर 8 स्थित मल्टी में रह रही थी। घटना की खबर मिलते ही मृतका का बेटा और बेटी भी बदहवास हालत में मौके पर पहुंच गए।

घटना के बाद पुलिस ने शव को अस्पताल के शवगृह (मरचुरी) में रखवा दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला ने यह खौफनाक कदम घर पर होने वाले पारिवारिक विवाद को लेकर उठाया है। पति हरभजन शराब का आदी बताया जा रहा है, वह शासकीय नौकरी में होकर नगर के मध्य प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड में कार्यरत है महेश्वर पुलिस के अनुसार, परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बयानों और शुरुआती साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा ताकि आत्मघाती कदम उठाने की असल वजह का पता लगाया जा सके।

Share:

Comments

Leave a comment