मध्य प्रदेश : पत्नी मंदिर गई और पिता बाहर... तभी कमरे में अकेले प्रॉपर्टी डीलर ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम, फैली सनसनी!

News Desk20 August 20261 min read0 viewsदेश
मध्य प्रदेश : पत्नी मंदिर गई और पिता बाहर... तभी कमरे में अकेले प्रॉपर्टी डीलर ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम, फैली सनसनी!

मध्यप्रदेश : नरसिंहपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में सदर मढ़िया के समीप एक 39 वर्षीय व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सुनील साहू पिता शिवप्रसाद साहू के रूप में हुई है। ओर वह प्रॉपर्टी डीलिंग का व्यवसाय करते थे। युवक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार घटना के संबंध में बताया गया है कि यह घटना के समय मृतक की पत्नी पूजन अभिषेक के लिए मंदिर गई थी । जबकि उसके पिता किसी काम से घर से बाहर थे। इसी दौरान सुनील ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर सीलिंग फैन से साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

कुछ देर बाद जब परिजन घर लौटे और दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो सुनील फंदे पर लटका हुआ था। परिजन उन्हें तत्काल बाइक से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल चौकी पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का डॉक्टर से पोस्टमार्टम कराया। ओर शव परिजनों को सौंप दिया । वही मामले को लेकर पुलिस को कहना है कि घटना के संबंध में प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है जांच के बाद ही मृतक की मौत का खुलासा हो सकेगा।

Share:

Comments

Leave a comment