
उत्तर प्रदेश : गोंडा में महिला कर्मचारी को धमकी देने का मामला, निजी फोटो-वीडियो प्रसारित करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, बहराइच डिपो में कार्यरत महिला परिचालक ने 23 सितंबर 2026 को कोतवाली नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया गया कि मालवीय नगर निवासी अमन श्रीवास्तव पुत्र मनोज श्रीवास्तव ने 20 सितंबर को उनकी निजी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया तथा विभिन्न व्हाट्सऐप ग्रुपों में साझा कीं। आरोप है कि ये तस्वीरें और वीडियो महिला के रिश्तेदारों, पति, भाई-बहनों, मकान मालिक तथा परिवहन विभाग से संबंधित ग्रुपों में भी प्रसारित किए गए।






















