
बिहार: मोतिहारी में भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, नेपाल जा रही 2,070 किलो यूरिया खाद जब्त; एक गिरफ्तार
एसएसबी के अनुसार, कमांडेंट प्रफुल्ल कुमार के निर्देशन में जवान सीमा क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों को मोटरसाइकिल और सिर पर यूरिया खाद की बोरियां लेकर भारत से नेपाल की ओर जाते देखा गया।





















