
सीएम भगवंत मान ने श्री गुरु रविदास बाणी रिसर्च सेंटर की नींव रखी, डेरा सचखंड बल्लां के पद्म श्री संत निरंजन दास जी आधारशिला के मौके पर मौजूद रहे
इस केंद्र में एक तीन-मंजिला प्रशासनिक और अध्यापन (एडमिन व टीचिंग) ब्लॉक, लड़के और लड़कियों के लिए तीन-मंजिला होस्टल (हरेक होस्टल में 54 छात्रों के रहने की सुविधा) और अध्यापकों तथा स्टाफ के लिए दो-मंजिला इमारत होगी।




















