उत्तरप्रदेश: हलधरमऊ में रबी फसलों के बीज की बुकिंग शुरू, किसानों को अनुदान पर मिलेगा बीज

Wasim18 August 20261 min read0 viewsदेश
उत्तरप्रदेश: हलधरमऊ में रबी फसलों के बीज की बुकिंग शुरू, किसानों को अनुदान पर मिलेगा बीज

हलधरमऊ। रबी सत्र 2026-27 में किसानों को अनुदान पर बीज उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार पहले चरण की बुकिंग 2 जुलाई 2026 से शुरू की गई है। किसान कृषि विभाग की वेबसाइट www.agriculture.up.gov.in के माध्यम से स्वयं बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा ब्लॉक कृषि कार्यालय, नजदीकी बीज भंडार एवं लोकवाणी केंद्र पर जाकर भी बुकिंग कराई जा सकती है।

पहले चरण में तोरिया, चना, मटर, मसूर, राई/सरसों, अलसी, गेहूं एवं जौ के बीज के लिए बुकिंग की व्यवस्था की गई है। विभाग के अनुसार मिनी किट बीज किसानों को निःशुल्क, जबकि सामान्य बीज निर्धारित अनुदान के आधार पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

किसान अपने नजदीकी कृषि विभाग के कार्यालय अथवा बीज भंडार पर कार्यालय समय में पहुंचकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। विभाग ने किसानों से निर्धारित समय के भीतर बुकिंग कराकर योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

कृषि विभाग के सहायक विकास अधिकारी कृषि अजय कुमार यादव ने बताया कि रबी फसलों के बीज की बुकिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। किसान समय से आवेदन एवं बुकिंग कराकर अनुदानित बीज योजना का लाभ उठाएं।

Share:

Comments

Leave a comment