उत्तर प्रदेश: पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश के पैर में लगी गोली, चोरी के जेवरात-तमंचा व अपाचे बाइक बरामद

News Desk27 August 20261 min read0 viewsदेश
उत्तर प्रदेश: पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश के पैर में लगी गोली, चोरी के जेवरात-तमंचा व अपाचे बाइक बरामद

गोण्डा: छपिया थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में बुधवार को पुलिस मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश तिलकराम उर्फ झिन्कू को गिरफ्तार किया गया। बिरहीपुर बाग के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगा। घेराबंदी के दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को सीएचसी छपिया में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से 12 बोर का तमंचा, एक खोखा व एक जिंदा कारतूस, ₹17,100 नकद, सोने-चांदी के आभूषण और बिना नंबर की अपाचे बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपी ने छपिया समेत खोड़ारे और कोतवाली देहात क्षेत्र में चोरी व लूट की घटनाओं में संलिप्तता बताई है।

पुलिस ने उसके खिलाफ दर्ज चार मामलों का अनावरण किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ और बरामदगी के प्रयास कर रही है।

Share:

Comments

Leave a comment