उत्तरप्रदेश: शिक्षक की गोली मारकर स्कूल के सामने दिनदहाड़े की हत्या, गोलीकांड से मच गया हड़कंप

Wasim16 September 20261 min read0 viewsदेश
उत्तरप्रदेश: शिक्षक की गोली मारकर स्कूल के सामने दिनदहाड़े की हत्या, गोलीकांड से मच गया हड़कंप

बिजनौर: बिजनौर में प्रॉपर्टी विवाद में शिक्षक की गोली मारकर हमला भरने दिनदहाड़े हत्या कर दी, और घटना को अंजाम देकर बाद में आरोपी ने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया हत्या।

बिजनौर। नजीबाबाद थाना क्षेत्र के सौपुरी गांव में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर दिनदहाड़े शिक्षक को गोली मारने की घटना से हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल शिक्षक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक की पहचान ग्राम राहतपुर निवासी मोहम्मद नौशाद के रूप में हुई है, जो सौपुरी स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे।बताया गया कि स्कूल की छुट्टी होने के बाद नौशाद घर जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान घात लगाकर बैठे आरोपी युवक गौरव ने उन्हें गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन हायर सेंटर देहरादून ले जाते समय उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी गौरव ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वारदात के पीछे प्रॉपर्टी विवाद बताया जा रहा है।दिनदहाड़े शिक्षक की गोली मारकर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। आरोपी गौरव से पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है बताया जा रहा है कि आरोपी कई दिन से घटना को अंजाम देने की फिराक में था इससे पहले शिक्षक को घटना के बारे में जानकारी होती हमलावर ने वारदात को अंजाम दे दिया शिक्षक की मौत के बाद इलाके में चर्चाओं का माहौल गर्म है और घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भिजवा दिया है और पुलिस की जांच पड़ताल जारी है|

Share:

Comments

Leave a comment