उत्तरप्रदेश: बांदा कृषि विश्वविद्यालय में गूंजा सफलता का शंखनाद, 250 छात्र-छात्राओं को मिली डिग्री; 18 मेधावियों पर बरसे पदक

Wasim12 August 20261 min read0 viewsदेश
उत्तरप्रदेश: बांदा कृषि विश्वविद्यालय में गूंजा सफलता का शंखनाद, 250 छात्र-छात्राओं को मिली डिग्री; 18 मेधावियों पर बरसे पदक

बांदा। बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षांत समारोह बुधवार को उपलब्धियों और प्रतिभाओं के सम्मान का गवाह बना। समारोह में 250 छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की गईं। वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 18 मेधावियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों से सम्मानित किया गया। सबसे खास पल उस समय आया, जब बीएससी कृषि की छात्रा अनुष्का सिंह को कुलाधिपति स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि कृषि प्रसार वैज्ञानिक एवं पूर्व कृषि सलाहकार, योजना आयोग डॉ. बीवी सदामते रहे। विद्यार्थियों की शोभायात्रा, राष्ट्रगीत और विश्वविद्यालय कुलगीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मेधावी विद्यार्थियों को पदक और उपाधियां मिलने पर परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

18 मेधावियों के गले में चमके पदक

दीक्षांत समारोह में कुल 18 पदक प्रदान किए गए, जिनमें सात स्वर्ण, छह रजत और पांच कांस्य पदक शामिल रहे। इसके अलावा 50 मेधावी विद्यार्थियों को मेरिट प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए। विभिन्न पाठ्यक्रमों के टॉपर विद्यार्थियों को मंच पर सम्मानित किया गया।

विश्वविद्यालय की उपलब्धियों का भी हुआ प्रदर्शन

कुलपति प्रो. एसएस राजू ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियां प्रस्तुत करते हुए बताया कि संस्थान ने शिक्षा, शोध, प्रसार और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया है। विश्वविद्यालय को आईआईआरएफ 2025-26 में देश में 39वां स्थान मिला है। शोध के क्षेत्र में करीब 19.69 करोड़ रुपये की 14 शोध एवं विकास परियोजनाएं मिलीं, जबकि नौ पेटेंट और एक कॉपीराइट भी हासिल किया गया।

विश्वविद्यालय के 110 स्नातक एवं परास्नातक विद्यार्थियों ने रोजगार प्राप्त किया और 18 विद्यार्थियों ने देश के विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लिया।

12,533 किसानों तक पहुंचा कृषि विश्वविद्यालय

कृषि प्रसार के क्षेत्र में विश्वविद्यालय की ओर से करीब 3,000 हेक्टेयर में दलहनी और तिलहनी फसलों के प्रदर्शन लगाए गए।कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से 557

Share:

Comments

Leave a comment