उत्तर प्रदेश: दो पिकअप में लदी 100 बोरी यूरिया पकड़ी, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Wasim27 August 20261 min read1 viewदेश
उत्तर प्रदेश: दो पिकअप में लदी 100 बोरी यूरिया पकड़ी, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप

बाराबंकी: जिला कृषि अधिकारी राजित राम यादव को सूचना मिली कि पहला चौराहा देवीगंज से दो पिकअप वाहनों में यूरिया लादकर कुछ लोग हरक रोड की ओर जा रहे हैं। सूचना पर कृषि विभाग की टीम ने हरक चौराहे पर बैरिकेडिंग कर दोनों पिकअप वाहनों को रोक लिया। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों में कुल 100 बोरी यूरिया लदी मिली।

पकड़े गए वाहनों को आवश्यक कार्रवाई के लिए थाना जैदपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। विभाग के अनुसार एक वाहन संख्या यूपी32 डब्ल्यूएन 4201 में 50 बोरी तथा दूसरे वाहन संख्या यूपी32 क्यूटी 4716 में 50 बोरी यूरिया थी। मामले में यूरिया के लाइसेंस धारकों और परिवहन से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

वाहन संख्या यूपी32 डब्ल्यूएन 4201 को चालक अजय कुमार निवासी कछवाहा, पोस्ट सुबेहा चला रहा था, जबकि दूसरे वाहन यूपी32 क्यूटी 4716 के चालक की पहचान दिनेश कुमार निवासी बिगनिया, पोस्ट सुबेहा के रूप में हुई है। कृषि विभाग द्वारा यूरिया के परिवहन से संबंधित अभिलेखों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share:

Comments

Leave a comment