उत्तर प्रदेश: शिक्षा पर बुलडोजर नहीं, समाधान चाहिए! जौहर यूनिवर्सिटी बचाने की मांग को लेकर सपा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Aasim23 July 20261 min read1 viewदेश
उत्तर प्रदेश: शिक्षा पर बुलडोजर नहीं, समाधान चाहिए! जौहर यूनिवर्सिटी बचाने की मांग को लेकर सपा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

गोंडा: रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों के प्रस्तावित ध्वस्तीकरण के विरोध में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मसूद आलम खान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने गोंडा कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन को सौंपा.

ज्ञापन में कहा गया कि वर्ष 2006 में स्थापित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय प्रदेश के हजारों छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्रदान कर रहा है. ऐसे में विश्वविद्यालय के 40 में से 38 भवनों को अवैध घोषित कर प्रस्तावित ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से विद्यार्थियों की पढ़ाई और भविष्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है.

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि विश्वविद्यालय के भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए. साथ ही जौहर ट्रस्ट को आवश्यक मानकों की पूर्ति के लिए पर्याप्त समय और अवसर दिया जाए तथा शासन, प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रबंधन के बीच समन्वय स्थापित कर छात्रहित में सकारात्मक समाधान निकाला जाए.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम खान ने कहा कि शिक्षा संस्थानों से जुड़े मामलों में दंडात्मक कार्रवाई के बजाय संवाद और संवेदनशीलता के साथ समाधान तलाशा जाना चाहिए, ताकि किसी भी छात्र की शिक्षा प्रभावित न हो.

ज्ञापन सौंपने के दौरान वकार खान, लालचंद गौतम, अफजल खान, जियाउर रहमान खान, खुर्शीद अज़हरी, देव सिंह,

सूफियान खान, आलम खान, जावेद मिंटू, सुहैल खान, आसिफ लारी, फरमान खान, फारूक खान, अरविंद यादव, इमरान खान, मेराज नेता, परवेज सलमानी, मोहम्मद यूसुफ, मेराज अहमद, रवि पासवान, ओवैस खान, राजू मौर्य, हेमंत तिवारी, सलमान खान, प्रमोद प्रजापति, एजाज सलमानी, सब्बीर अहमद, गणेश गुप्ता, महफूज अहमद, हाजी इरफान, मुराद सलमानी, एजाज अहमद, नौशाद अली, इरफान खान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे.

Share:

Comments

Leave a comment