उत्तर प्रदेश: पारिवारिक विवाद में गर्भवती समेत महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कुल्हाड़ी लेकर दी जान से मारने की धमकी

Wasim1 August 20262 min read1 viewदेश
उत्तर प्रदेश: पारिवारिक विवाद में गर्भवती समेत महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कुल्हाड़ी लेकर दी जान से मारने की धमकी

रायबरेली: थाना चंदापुर क्षेत्र के पूरे हनुमंत सिंह मजरे ताजुद्दीनपुर गांव में शुक्रवार सुबह पारिवारिक विवाद को लेकर दबंगों ने जमकर तांडव मचाया।आरोपियों ने घर के बाहर बैठी महिलाओं पर अचानक हमला बोल दिया और गर्भवती महिला समेत कई लोगों को बेरहमी से पीट दिया। यही नहीं, एक आरोपी कुल्हाड़ी लेकर पहुंच गया और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

​दरवाजे पर बैठीं महिलाओं पर टूट पड़े दबंग

​पीड़ित शिवकुमार पुत्र शियाराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे उनकी बहन सावित्री, गीता और पत्नी अर्चना घर के दरवाजे पर बैठी थीं। इसी दौरान गांव के ही रमेश, आशीष और सुशील वहां पहुंचे और अकारण गाली-गलौज करने लगे। महिलाओं ने जब इसका विरोध किया, तो तीनों आगबबूला हो गए और मारपीट करने लगे। हमले में उनकी बहन सावित्री को गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद ​आरोपियों ने मेरी गर्भवती पत्नी अर्चना को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और पेट व सीने पर लात-घूंसों से वार किए। एक आरोपी हाथ में कुल्हाड़ी लहराते हुए परिवार को खत्म करने की धमकी दे रहा था।

​बचाने पहुंचे भाई पर भी लाठियों से हमला

​चीख-पुकार सुनकर जब शिवकुमार अपनी बहनों और पत्नी को बचाने मौके पर पहुंचे, तो आरोपियों ने उन पर भी लाठियों से हमला कर दिया। शिवकुमार ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

​क्या कहती है पुलिस?

​चंदापुर पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी रमेश, आशीष और सुशील के खिलाफ संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है, आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share:

Comments

Leave a comment