Petrol-Diesel Price Update: पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव, जानिए कहां हुआ सस्ता और महंगा

News Desk20 March 20251 min read0 viewsदेश
Petrol-Diesel Price Update: पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव, जानिए कहां हुआ सस्ता और महंगा

नई दिल्ली: 20 मार्च, 2025 को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने सुबह-सुबह अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल के भाव अपडेट कर दिए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है, लेकिन इसका घरेलू बाजार पर कोई असर नहीं पड़ा है। आम लोगों को एक बार फिर कोई राहत नहीं मिली है। आज के पेट्रोल-डीजल के दाम:

  • दिल्ली: पेट्रोल - 94.72 रुपये/लीटर, डीजल - 87.62 रुपये/लीटर
  • मुंबई: पेट्रोल - 103.44 रुपये/लीटर, डीजल - 89.97 रुपये/लीटर
  • कोलकाता: पेट्रोल - 103.94 रुपये/लीटर, डीजल - 90.76 रुपये/लीटर
  • चेन्नई: पेट्रोल - 100.85 रुपये/लीटर, डीजल - 92.44 रुपये/लीटर
  • बेंगलुरु: पेट्रोल - 102.86 रुपये/लीटर, डीजल - 88.94 रुपये/लीटर
  • लखनऊ: पेट्रोल - 94.65 रुपये/लीटर, डीजल - 87.76 रुपये/लीटर
  • नोएडा: पेट्रोल - 94.87 रुपये/लीटर, डीजल - 88.01 रुपये/लीटर
  • गुरुग्राम: पेट्रोल - 95.19 रुपये/लीटर, डीजल - 88.05 रुपये/लीटर
  • चंडीगढ़: पेट्रोल - 94.24 रुपये/लीटर, डीजल - 82.40 रुपये/लीटर
  • पटना: पेट्रोल - 105.18 रुपये/लीटर, डीजल - 92.04 रुपये/लीटर

कौन तय करता है कीमत? देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) जैसे हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन और भारत पेट्रोलियम पेट्रोल और डीजल की कीमतों को तय करती हैं। आखिरी बार मार्च 2024 में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को 2-2 रुपये प्रति लीटर की दर से संशोधित किया गया था। घर बैठे ऐसे करें चेक: अगर आप घर बैठे पेट्रोल-डीजल की कीमत जानना चाहते हैं, तो इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहक RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर और BPCL के ग्राहक RSP लिखकर 9223112222 पर SMS भेज सकते हैं।

Share:

Comments

Leave a comment