मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर में ट्रॉली बैग से कि जा रही थी 11 किलो गांजा कि तस्करी, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा आरोपी

News Desk7 September 20261 min read0 viewsदेश
मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर में ट्रॉली बैग से कि जा रही थी 11 किलो गांजा कि तस्करी, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा आरोपी

नरसिंहपुर: नरसिंहपुर जिले कि गाडरवारा पुलिस ने ट्रॉली बैग में भरा 11 किलो गांजा जब्त कर एक बड़ी कार्यवाही में सफलता हासिल की है जिसके चलते क्षेत्र में चर्चाए व्याप्त हो गई है ।वही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा कायम किया गया है।

जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया है कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अन्य जिले से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर नांदनेर गांज की ओर आ रहा है। वह यहां किसी व्यक्ति को बेचने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा नांदनेर स्थित हनुमान मंदिर के पुल के पास प्रभावी घेराबंदी की गई। कुछ समय बाद मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए का एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया।

पुलिस टीम को देखकर उक्त व्यक्ति भागने लगा, जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल उसका पीछा कर सफलता पूर्वक उसे अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी को अभिरक्षा में लेने के उपरांत उसकी विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे में रखे एक ट्रॉली बैग से लगभग 11 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद कर विधिवत जब्त किया गया। गिरफ्तार तस्कर ने अपना नाम राजेश पिता गोवर्धन राय 50 वर्ष बताया। वह नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी थानांतर्गत सिंहपुर गांव का निवासी है।

कार्रवाई में गाडरवारा थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक चौहान, एसआई अर्जुन सिंह, प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह एवं परमानंद चौधरी, आरक्षक महेंद्र वावरिया, दिनेश पटेल, अक्षय श्रीवास्तव, यश मेहरा, सृजल भार्गव, रूपेन्द्र चौबे आदि की भूमिका रही।

Share:

Comments

Leave a comment