मध्य प्रदेश : पहले दिया कमाई का भरोसा, फिर लगाया 2.25 लाख का चूना; बैतूल पुलिस ने साइबर ठगी आरोपी को दबोचा

Wasim5 August 20261 min read0 viewsदेश
मध्य प्रदेश : पहले दिया कमाई का भरोसा, फिर लगाया 2.25 लाख का चूना; बैतूल पुलिस ने साइबर ठगी आरोपी को दबोचा

बैतूल।। सोशल मीडिया पर पार्ट-टाइम जॉब और होटल रेटिंग के जरिए कमाई का लालच देकर एक महिला से 2 लाख 25 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले से जुड़े आरोपी फरीद खां को शाजापुर जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने 20 हजार रुपये के लालच में अपना बैंक खाता साइबर ठगी के लिए उपलब्ध कराया था।

इंस्टाग्राम पर पार्ट-टाइम जॉब तलाशना पड़ा महंगा पुलिस के मुताबिक कारगिल चौक, सदर बैतूल निवासी महिला ने 17 फरवरी 2026 को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि 12 जनवरी को वह इंस्टाग्राम पर पार्ट-टाइम ज तलाश रही थी। इसी दौरान एक लिंक पर क्लिक करने के बाद उसका संपर्क एक व्हाट्सएप नंबर से हुआ। सामने वाले व्यक्ति ने होटल को ऑनलाइन रेटिंग देने के बदले कमाई का लालच दिया।

शुरुआत में महिला को छोटे-छोटे टास्क दिए गए। उससे 150, 150, 350, 250 और 1300 रुपये निवेश करवाए गए और बदले में करीब 3 हजार रुप वापस देकर उसका विश्वास जीत लिया गया।

पहले भरोसा जीता, फिर जमा कराए 2.25 लाख महिला का विश्वास जीतने के बाद आरोपियों ने उसस पहले 5 हजार और फिर 70 हजार रुपये निवेश करवाए। जब इसके बाद कोई राशि वापस नहीं मिल तो महिला ने पैसे के संबंध में जानकारी मांगी। इस पर उसे बताया गया कि सिस्टम हैक हो गया है और दोबारा जॉब शुरू करने के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये और निवेश करने होंगे।

पहले जमा किए गए 75 हजार रुपये वापस मिलने की उम्मीद में महिला ने आरोपियों के बताए अनुसार दोबारा 1 लाख 50 हजार रुपये जमा कर दिए। इसके बावजूद रकम वापस नहीं मिली। इस तरह महिला से कुल 2 लाख 25 हजार रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई।

Share:

Comments

Leave a comment