मध्य प्रदेश : 'आओ बैठकर दारू पीते हैं...' पुरानी रंजिश में युवक को बुलाया और दे दी दर्दनाक मौत!

News Desk18 September 20262 min read0 viewsदेश
मध्य प्रदेश : 'आओ बैठकर दारू पीते हैं...' पुरानी रंजिश में युवक को बुलाया और दे दी दर्दनाक मौत!

मैहर : ताला थाना क्षेत्र के ग्राम बिगौड़ी में पुरानी रंजिश को लेकर एक आदिवासी युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों नामजद आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने युवक को शराब पिलाने के बहाने बुलाया और इसके बाद गला दबाकर कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कुएं से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिसे घटना से जुड़ा महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है।

शराब पिलाने के बहाने बुलाने का आरोप

पुलिस के मुताबिक 16 सितंबर 2026 की रात करीब 8:30 बजे ग्राम बिगौड़ी में वारदात हुई। फरियादी मुकेश रावत ने पुलिस को बताया कि उसके चचेरे भाई भैयालाल उर्फ भैय्यन रावत (35) को बदरखा निवासी अफसर खान, इस्माइल उर्फ पप्पू खान और अजमेर खान ने पुरानी रंजिश के चलते शराब पिलाने के बहाने बुलाया था।

आरोप है कि कुएं की जगह के पास तीनों ने भैयालाल को पकड़ लिया और गला दबाने के बाद उसे कुएं में फेंक दिया। घटना के बाद फरियादी द्वारा शोर मचाने पर राजेश रावत और राकेश रावत मौके पर पहुंचे। उनकी मदद से भैयालाल को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पानी खाली कराकर निकाला मोबाइल

घटना की सूचना मिलते ही ताला पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने अपराध क्रमांक 304/26 के तहत धारा 103(1), 3(5) बीएनएस एवं एससी/एसटी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया। इसी दौरान आरोपी अफसर खान ने बताया कि वारदात के समय उसका मोबाइल कुएं में गिर गया था। इसके बाद पुलिस ने मोटर की मदद से कुएं का पानी खाली कराया और मोबाइल बरामद कर लिया।

तीनों आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय से भेजे गए जेल

मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में- अफसर खान (35), पिता मकसूद खान- इस्माइल उर्फ पप्पू खान (49), पिता मंसूर खान- अजमेर खान (35), पिता मंसूर खान

Share:

Comments

Leave a comment