मध्य प्रदेश: कार ओवरटेकिंग को लेकर AAP पार्षद के पति से बर्बरता: लाठी-डंडों से पीटा, धरने पर बैठे समर्थक ​

News Desk9 October 20261 min read0 viewsदेश
मध्य प्रदेश: कार ओवरटेकिंग को लेकर AAP पार्षद के पति से बर्बरता: लाठी-डंडों से पीटा, धरने पर बैठे समर्थक ​

​सिंगरौली: जिले के नवानगर थाना क्षेत्र में कार ओवरटेक करने के मामूली विवाद ने तूल पकड़ लिया। अज्ञात दबंगों ने आम आदमी पार्टी (AAP) की पार्षद शिवकली कुशवाहा के पति शेर बहादुर कुशवाहा के साथ जमकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों और समर्थकों ने नवानगर थाने के बाहर जमकर प्रदर्शन और धरना दिया।

​जानकारी के अनुसार, फरियादी शेर बहादुर कुशवाहा अपनी कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दो कारों में सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने उनकी गाड़ी को रुकवा लिया। दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए चिल्लाना शुरू कर दिया कि "तुमने हमारी कार को ओवरटेक करने की हिम्मत कैसे की?" इससे पहले कि शेर बहादुर कुछ समझ पाते, आरोपियों ने लाठी-डंडों और घूंसों से उन पर हमला कर दिया। पीड़ित को बेरहमी से पीटने के बाद हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले कि यदि पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तो अंजाम बुरा होगा।

​चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हुए और बीच-बचाव कर पीड़ित की जान बचाई। घटना की खबर फैलते ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक आक्रोशित हो गए। आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित समर्थकों ने नवानगर थाने के सामने धरना शुरू कर दिया।

​नवानगर थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्ध वाहनों की पहचान की कोशिश जारी है। पुलिस ने जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

Share:

Comments

Leave a comment