मध्य प्रदेश : 40 फीट गहरे नाले में जा गिरी तेज रफ्तार एंबुलेंस! बछड़े की दर्दनाक मौत, दो घायल

News Desk16 September 20262 min read0 viewsदेश
मध्य प्रदेश : 40 फीट गहरे नाले में जा गिरी तेज रफ्तार एंबुलेंस! बछड़े की दर्दनाक मौत, दो घायल

मध्यप्रदेश : नरसिंहपुर में एक तेज रफ्तार प्राइवेट एंबुलेंस वाहन पलट जाने से दो युवक घायल हो गए एवं एक बछड़े की जोरदार टक्कर लगने की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई । जिसकी सूचना पुलिस को मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर आगे की जांच कार्यवाही शुरू कर दी है ।

जानकारी अनुसार बताया गया है कि गोटेगांव थाना अंतर्गत क्षेत्र मैं स्थित बायपास मार्ग पर झौतेश्वर चौराहा से लाठगांव चौराहा कि ओर एक प्राइवेट एंबुलेंस वाहन तेज रफ्तार से जा रहा था इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े हुए एक बछड़े को जोरदार टक्कर मारते हुए लगभग 40 फीट गहरे बरसाती नाले में जाकर पलट गई।

और वाहन में सवार दो युवक वाहन में फस गए जिन्हें बड़ी मशक्कत कर स्थानीय लोगों ने बाहर निकल कर अस्पताल भिजवाया । जहां पर डॉक्टर द्वारा उनका उपचार किया गया और घटना में गंभीर रूप से घायल हुए बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई । वही जब इस घटना की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का हाल-चाल जानते हुए आंगे की जांच कार्यवाही शुरू कर दी है ।

वही इस घटना को लेकर स्थाई लोगों का कहना है कि वाहन काफी तेज रफ्तार में था यदि कोई व्यक्ति या वाहन सामने आ जाता तो संभवता बड़ा हादसा हो सकता था गनीमत रही की जिस समय यह दुर्घटना घटित हुई उस समय कोई व्यक्ति या वाहन वहां से नहीं गुजरा नही तो बड़ा हादसा हो सकता था।

गौरतलब हो कि जिले के किसी भी हिस्से में जब कोई घटना या दुर्घटना होती है तो प्राइवेट एंबुलेंस वाहन के चालक वाहनों में लगे हुए हूटर (सायरन) तेजी से बजाते हुए बड़ी रफ्तार के साथ गुजरते हैं जिसके चलते कई बार वह खुद इन दुर्घटनाओं का कारण बन जाते हैं ।

Share:

Comments

Leave a comment