उत्तर प्रदेश : जौनपुर वांछित आरोपियों पर कसा शिकंजा, दंगा और सरकारी कार्य में बाधा के मामले में 8 गिरफ्तार

Wasim12 September 20261 min read0 viewsदेश
उत्तर प्रदेश : जौनपुर वांछित आरोपियों पर कसा शिकंजा, दंगा और सरकारी कार्य में बाधा के मामले में 8 गिरफ्तार

जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत लाइन बाजार पुलिस ने दंगा भड़काने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और जानलेवा हमला करने के आरोप से जुड़े मामले में आठ वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा-निर्देशन तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में की गई। मामला थाना लाइन बाजार में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 379/2026 से संबंधित है। मुकदमे में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ 7 सीएलए एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में सौरभ यादव निवासी रसैना, राहुल यादव निवासी तिवारीपुर, प्रियांशु यादव व पतिराम यादव निवासी कुद्दूपुर, प्रवीण कुमार सिंह उर्फ शनि सिंह निवासी कादीपुर, लल्लन सोनकर निवासी रंजीतपुर, अमित मौर्या उर्फ नाटे निवासी पचोखर और हरेराम यादव निवासी रंजीतपुर शामिल हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक केके सिंह, निरीक्षक विजय शंकर यादव समेत थाना लाइन बाजार के पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आगे की कार्रवाई की।

Share:

Comments

Leave a comment