उत्तर प्रदेश: गोबर फेंकने के विवाद में गोली लगने से एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

News Desk9 October 20261 min read0 viewsदेश
उत्तर प्रदेश: गोबर फेंकने के विवाद में गोली लगने से एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

जौनपुर: जौनपुर में गोबर फेंकने जैसे मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कहासुनी के बीच लाइसेंसी बंदूक से गोली चलने का मामला सामने आया है। गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले सीएचसी केराकत ले जाया गया और फिर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

केराकत थाना क्षेत्र के सरौनी पूरबपट्टी गांव में गोबर फेंकने को लेकर हुए विवाद में गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना में समर बहादुर मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली उनकी जांघ में लगी है।

जानकारी के मुताबिक, गोबर फेंकने को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान लाइसेंसी बंदूक से गोली चलने की बात सामने आई है, जिसमें समर बहादुर मौर्य घायल हो गए। घटना के बाद आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Share:

Comments

Leave a comment