बिहार: एसटीएफ की मदद से शातिर बदमाश गिरफ्तार, विभिन्न अपराधिक मामलों में था फरार

News Desk13 October 20261 min read0 viewsदेश
बिहार: एसटीएफ की मदद से शातिर बदमाश गिरफ्तार, विभिन्न अपराधिक मामलों में था फरार

औरंगाबाद: आपराधिक मामलों में फरार चल रहे शातिर अपराधियों की धड़पकड़ को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसटीएफ के सहयोग से नवीनगर पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट में फरार एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए बदमाश की पहचान थाना क्षेत्र के बाघी गांव निवासी मुकेश सिंह के रूप में की गई है। आरोप है कि

14 अगस्त 2025 को इसके पास से देसी कट्टा और कारतूस बरामद किया गया था।

जबकि यह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। कांड की गंभीरता पर पुलिस तलाश कर रही थी। इसी क्रम में सोमवार की देर शाम पकड़ा गया। इसका आपराधिक इतिहास रहा है। इसके खिलाफ नवीनगर में दो, टंडवा में एक और माली थाना में एक आपराधिक मामले दर्ज है। लंबे समय से इसकी तलाश की जा रही थी। जबकि यह लगातार पुलिस को चकमा देकर हर बार फरार हो रहा था। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि एसटीएफ की मदद से एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया गया है।

इसके अपराधिक इतिहास रहे है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार विभिन्न अपराधों में फरार चल रहे वांछित अभियुक्तों की धर पकड़ को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नशा तस्करी और अन्य अपराध से जुड़े मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, ताकि अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।

Share:

Comments

Leave a comment