बिहार : चोरी की झूठी शिकायत का आरोप, अवैध हथियार मामले में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गिरफ्तार

News Desk5 October 20261 min read0 viewsदेश
बिहार : चोरी की झूठी शिकायत का आरोप, अवैध हथियार मामले में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गिरफ्तार

बिहार : समस्तीपुर जिला अंतर्गत मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के सुलतानपुर गांव में अवैध हथियार बरामदगी के मामले की जांच के दौरान पुलिस ने एक महत्वपूर्ण खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 6 जून 2025 को एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में सरोज सिंह के घर से भारी मात्रा में अवैध एवं प्रतिबंधित आग्नेयास्त्र बरामद किए गए थे। इस संबंध में मोहिउद्दीननगर थाना कांड संख्या 113/25 दर्ज किया गया था।

अनुसंधान के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि सरोज सिंह को राज कपूर सिंह ने अपनी लाइसेंसी राइफल उपलब्ध कराई थी। पुलिस द्वारा उक्त राइफल भी बरामद कर ली गई। इसके बाद राज कपूर सिंह ने राइफल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर मोहिउद्दीननगर थाना कांड संख्या 25/26 दर्ज हुआ।

न्यायालय के आदेश पर राइफल की भौतिक जांच में उसकी पहचान Rifle No. 166109096 के रूप में हुई, जिसे चोरी की बताई गई राइफल से संबंधित पाया गया। पुलिस के अनुसार, जांच में कांड संख्या 25/26 की शिकायत असत्य पाए जाने तथा हथियार बरामदगी मामले में राज कपूर सिंह की संलिप्तता के साक्ष्य मिले।

इसके बाद पुलिस ने अंदौर निवासी राज कपूर सिंह पूर्व के विधानसभा चुनाव में जनसुराज पार्टी से विधायक प्रत्याशी रह चुके हैं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उक्त छापामारी दल में मोहिउद्दीननगर थानाध्यक्ष विनय कुमार, SI रामकुमार एवं मोहिउद्दीननगर थाना सशस्त्र बल शामिल रहे।

Share:

Comments

Leave a comment