बिहार: काम के दौरान करंट की चपेट में आए दंपति, दोनों की मौके पर ही मौत

Wasim6 August 20261 min read0 viewsदेश
बिहार: काम के दौरान करंट की चपेट में आए दंपति, दोनों की मौके पर ही मौत

सीतामढ़ी: जिले के मेजरगंज प्रखंड के कुआड़ीमदन गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में बिजली की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत हो गई। मृतकों की पहचान वकील साह (48), पिता स्वर्गीय सियाराम साह, और उनकी पत्नी पानो देवी (46) के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दंपति किसी कार्य में लगे हुए थे, तभी अचानक वे बिजली की चपेट में आ गए। करंट लगने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए और पुलिस को इसकी जानकारी दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Share:

Comments

Leave a comment