बिहार: बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों का तांडव, ज्वेलर्स की दुकान से सोना-चांदी लूटकर की ताबड़तोड़ फायरिंग

News Desk16 October 20261 min read0 viewsदेश
बिहार: बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों का तांडव, ज्वेलर्स की दुकान से सोना-चांदी लूटकर की ताबड़तोड़ फायरिंग

बेगूसराय: जिले में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े पुलिस को चुनौती देते हुए बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बाइक सवार अपराधियों ने फुलवरिया थाना क्षेत्र के दीन दयाल रोड स्थित मां पार्वती ज्वेलर्स में लूट की बड़ी बात वारदात को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, 3 बाइक पर सवार अपराधी मौके पर पहुंचे और फिर सोने चांदी की दुकान में घुसकर दुकानदार भावेश कुमार को बंधक बना लिया और गाली-गलौज करने लगे।

भावेश कुमार किसी तरह अपनी जान बचाकर दुकान से बाहर भेज और हल्ला करने लगे, लेकिन दुकान के बाहर मौजूद चार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी और दुकान के अंदर दो अपराधियों ने लूटपाट शुरू कर दी। दुकानदार ने बताया कि दुकान में मौजूद लगभग 200 ग्राम के सोने के आभूषण एवं 2 किलो चांदी के आभूषण सहित एक नकदी भी लूट लिया और फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से 8 कारतूस के धोखे भी बरामद किए हैं। लेकिन जिस तरह से दिनदहाड़े इस घटना को अंजाम दिया गया है, वह पुलिस की गस्ती पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है। ऐसे में कहा जा सकता है कि बेगूसराय में अपराधियों के मन से पुलिस का भय बिल्कुल ही खत्म हो चुका है और अपराधी सरेआम बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे है। लोगों का आरोप है कि सूचना के बावजूद भी काफी समय बाद पुलिस मौके पर पहुंची, अगर समय पर पहुंच जाती तो अपराधियों की गिरफ्तारी संभव हो सकती थी।

Share:

Comments

Leave a comment